बिग बॉस सीजन 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो "बिग बॉस" आज घर-घर में मशहूर हो चुका है। इस बीच बिग बॉस को देखने के नए सीजन को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इस बार शो का 20वां सीजन आने वाला है और मेकर्स इसे पहले से ज्यादा ट्विस्ट और नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। आपको बता दें यह शो इंटरनेशनल रियलिटी टीवी फॉर्मेट बिग ब्रदर का इंडियन वर्जन है।
कब रिलीज होगा Bigg Boss 20?
आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक Bigg Boss season 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को शुरू होगा और हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। वही टेलीविज़न के दर्शक इसे Colors TV पर देख सकेंगे, जबकि डिजिटल दर्शकों के लिए शो JioHotstar पर उपलब्ध होगा।
कौन-कौन बन सकता है Bigg Boss 20 का कंटेस्टेंट?
हालांकि शो की आधिकारिक लिस्ट अभी पूरी तरह से जारी नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कई नामों की चर्चा है।
यह भी पढ़ें: IBPS Clerk की 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; 28 अगस्त तक भरें फॉर्म
रिपोर्ट्स में सामने आए प्रमुख नाम
* Mary Kom
* Qazi Touqeer
* Khushi Dubey
* Vikrant Singh Rajpoot
* Geeta Basra
* Rajat Bedi
* Elnaaz Norouzi
* Niti Taylor
* Aryan Kelvin
* Jennifer Winget
* Kushal Tanwar उर्फ Gullu
* Ashish Chanchlani
Rajat Bedi और Niti Taylor को लेकर क्या अपडेट है?
Rajat Bedi का नाम शो के लिए कन्फर्म होने की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि Niti Taylor के साथ बातचीत अंतिम चरण में होने की खबर है। वहीं Geeta Basra, Showik Chakraborty और Anjali Arora समेत कुछ अन्य नामों को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
Mary Kom की एंट्री सबसे बड़ा सरप्राइज
हालांकि आपको बता दें कि इन सभी नामों के बीच भारत की महिला बॉक्सर Mary Kom का नाम सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। अगर उनकी एंट्री होती है तो बिग बॉस के इतिहास में यह एक अलग तरह की कास्टिंग होगी, क्योंकि वह मनोरंजन जगत के बजाय खेल की दुनिया से आती हैं। रिपोर्ट्स में उन्हें शो के लिए शामिल किए जाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें:कॉलेज खत्म होते ही कौन-सी Job मिलेगी? इन फील्ड्स में करियर की शुरुआत, जानें नौकरी पाने का आसान तरीका
इस सीजन में क्या होगा खास?
Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स के लिए नए ट्विस्ट की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में एक खास इम्युनिटी/“तथास्तु” ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को अतिरिक्त जीवनदान मिल सकता है। इसके अलावा शो में दो घर होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, हालांकि यह अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं है।
Bigg Boss 20 एक नजर में
शो: Bigg Boss 20
होस्ट: सलमान खान
प्रीमियर: 6 सितंबर 2026
टीवी: Colors TV
ओटीटी: JioHotstar
कंटेस्टेंट्स: आधिकारिक पूरी लिस्ट का इंतजार