वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार 16, अक्टूबर को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी ज़मीनी सैनिकों को तैनात करने में भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

ईरान के खिलाफ नहीं करूंगा परमाणु का इस्तेमाल

हालांकि, उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों और ऊर्जा ढांचे पर नए सैन्य हमलों की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। इसके साथ ही  अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और परमाणु सुविधाओं के खिलाफ नए हमले के विकल्प तैयार कर रही है, जिसमें 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' का इस्तेमाल भी शामिल हो सकता है।

'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' नहीं है परमाणु हथियार

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि तेहरान के खिलाफ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए वाशिंगटन को परमाणु हथियारों का सहारा लेने की कोई ज़रूरत नहीं है। ट्रम्प ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस हथियार की चर्चा हो रही है, वह परमाणु हथियार नहीं है। "देखिए, 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' परमाणु हथियार नहीं है। यह बस एक बहुत बड़ा बम है, पर यह परमाणु नहीं है। नहीं, मैं परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। हमें ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।"

ये भी पढ़ें-अमित शाह का धार्मिक गुजरात दौरा: भगवान शिव की 81 फुट ऊंची प्रतिमा की रखी नींव