गांधीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे जय शाह ने गुजरात के मनसा स्थित बहुचर माता मंदिर में परिवार के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले, उन्होंने रूपाल के श्री वरदायिनी माताजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और भगवान शिव की 81 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी। अमित शाह के गुजरात दौरे में अहमदाबाद और गांधीनगर में कई कार्यक्रम शामिल रहे।

संतों द्वारा प्रज्वलित ज्योति समाज के लिए प्रेरणा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट करते हुए अमित शाह ने बताया कि उन्होंने अहमदाबाद में गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री उदयप्रभ सूरीश्वर जी महाराज साहेब के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। शाह ने अपनी पोस्ट कहा कि, "भगवान महावीर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर, संत समाज धर्म, सेवा और मूल्यों की ज्योति को प्रज्वलित रखे हुए है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"

NSG योद्धाओं ने आतंकी खतरों को किया नाकाम

इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने NSG कर्मियों को बधाई दी और उन्हें ऐसे योद्धा बताया, जिन्होंने साहस, पेशेवर कुशलता और बलिदान के साथ भारत के खिलाफ आतंकी खतरों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि, "नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के योद्धाओं को उनके स्थापना दिवस (रेज़िंग डे) पर बधाई। उन्होंने कहा कि, NSG के 'ब्लैक कैट्स' ने भारत के सामने आए हर आतंकी खतरे को तूफान की तरह ध्वस्त कर दिया है और अटूट साहस, बेहतरीन पेशेवर कुशलता तथा वीरतापूर्ण बलिदानों के साथ देश की रक्षा की है।

ये भी पढ़ें-'नीतीश के लिए कराए 9 मर्डर', विवाद के बाद बयान से पलटे अनंत सिंह ने कहा – ‘हमारे लोग हुए कुर्बान’