Jaishankar at UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच हुई संक्षिप्त बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। दक्षिण एशिया में आतंकवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है? इसके बाद वह अपना कार्यक्रम पूरा कर आगे बढ़ गए।

यह घटनाक्रम उस समय हुआ, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर लाइबेरिया के प्रतिनिधि के साथ समुद्री सुरक्षा और नाविकों से जुड़े मुद्दों पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।कार्यक्रम के अंत में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल पूछते हुए आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान में आतंक फैलाता है और पूछा कि भारत ऐसा करना कब बंद करेगा।

जयशंकर ने क्या जवाब दिया?

सवाल सुनने के बाद जयशंकर ने मुस्कुराते हुए कहा, एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है? इसके बाद उन्होंने अपनी बातचीत समाप्त की और वहां से आगे बढ़ गए।उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद पर लंबे समय से विवाद

भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है। वहीं पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है और खुद को भी आतंकवाद से प्रभावित देश बताता है।संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों देशों के बीच आतंकवाद और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अक्सर तीखी बयानबाजी देखने को मिलती रही है।

UNGA में कई अहम बैठकों में शामिल हुए जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, वैश्विक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी उनकी कई बैठकें हुईं। इसी कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार के साथ हुई यह बातचीत चर्चा में आ गई।