उत्तर प्रदेश में UP Vidhansabha Chunav 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज है। नेताओं के दावे और चुनावी तैयारियों के बीच TNP News की टीम लगातार जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचकर क्षेत्र के मुद्दों को समझ रही है। आइए जानते हैं आगामी चुनाव 2027 में महसी विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों और राजनीतिक हालात के बारे में।

कैसे हुआ महसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का गठन

उत्तर प्रदेश के बहराइच लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है महसी विधानसभा। महसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का गठन भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा 1970 के दशक की शुरुआत में किए गए निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन के तहत हुआ था। इस सीट के अस्तित्व में आने से पहले (1951 से 1969 तक) यह क्षेत्र बहराइच जिले की अन्य विधानसभा सीटों के अंतर्गत बंटा हुआ था। गठन के बाद इस सीट पर पहली बार वर्ष 1974 में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया गया था, जिसमें भारतीय जनसंघ के सुखद राज सिंह यहाँ के पहले विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2008 के संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश के तहत इस सीट का पुनर्गठन हुआ। जिससे इसके भौगोलिक दायरे और सामाजिक समीकरणों में कुछ बदलाव आए। आइए नजर डालते हैं इस विधानसभा क्षेत्र के कुछ मुख्य विंदुओं पर:-

मुख्य विवरण

• जिला: बहराइच, उत्तर प्रदेश
• निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक: 285
• लोकसभा क्षेत्र: यह सीट बहराइच लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
• वर्तमान विधायक: सुरेश्वर सिंह

2022 में सुरेश्वर सिंह को मिले 1,17,883 वोट

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में महसी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की थी। बीजेपी उम्मीदवार सुरेश्वर सिंह ने महसी सीट समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार केके ओझा को हराकर जीता था। सुरेश्वर सिंह को यहां 1,17,883 वोट और केके ओझा को 75,199 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश तिवारी थे। इसी तरह 2017 में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 2017 में महसी में कुल 53.09 प्रतिशत वोट पड़े थे और भारतीय जनता पार्टी से सुरेश्वर सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अली अकबर को 58969 वोटों के अंतर से हराया था।

महसी विधानसभा सीट की अहम बातें

महसी विधानसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं के साथ मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। इस वजह से कांग्रेस बीजेपी, सपा और बसपा के प्रत्याशियों की जीत होती रही है।
- 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महसी सीट पर सुरेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अली अकबर को हराया था।
- 2012 में उत्तर प्रदेश महसी विधानसभा सीट पर BSP प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। बहुजन समाज पार्टी के कृष्ण कुमार ओझा ने बीजेपी के सुरेश्वर सिंह को हराया था।
-2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महसी से बीजेपी के सुरेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बसपा के अली अकबर को 441 मतों से हराया था।
- 2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महसी पर BSP ने कब्जा किया था। बसपा के अली बहादुर ने सपा के दिलीप कुमार को 7200 मतों से हराया था।

महसी विधानसभा सीट का जातिगत समीकरण

महसी विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा ब्राह्मण मतदाता हैं। इसके साथ ही मुस्लिम मतदाता का भी यहां काफी तादाद में हैं। जबकि यहां ठाकुर मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं।
कुल मतदाता – 261811
पुरुष मतदाता – 142311
महिला मतदाता – 119500

महसी विधानसभा सीट की जनता के मुद्दे

- बाढ़

- कटान

- विकास

- बढ़ती महंगाई

- रोजगार

महसी विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

महसी विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह बहराइच जिले में स्थित है और बहराइच (एससी) संसदीय सीट के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार महसी विधानसभा के कुल मतदाता – 329379।
2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार महसी विधानसभा के मतदान केंद्रों की संख्या – 369।
2019 के संसदीय चुनाव में महसी विधानसभा में मतदान प्रतिशत – 59.06%।
2017 के विधानसभा चुनाव में महसी विधानसभा में मतदान प्रतिशत – 61.09%।

महसी विधानसभा सीट का सियासी इतिहास

1991- नीलम सिंह- बीजेपी

1993- दिलीप कुमार वर्मा- सपा

1996- दिलीप कुमार-सपा

2002-अली बहादुर- बसपा

2007- सुरेश्वर सिंह- बीजेपी

2012- कृष्णा कुमार ओझा- बसपा

2017- सुरेश्वर सिंह- बीजेपी

वर्तमान में बीजेपी के सुरेश्वर सिंह विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी दंगल जारी है और महसी विधानसभा क्षेत्र 2027 के विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में संभावित हैं।