shravast news: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना 22 सितंबर 2026 की है। जहां नायब तहसीलदार के साथ गिलौला थाना पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस माहौल बिगाड़ने वाले 5 महिला और एक पुरूष को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ थाने ला रही थी।
इसी दौरान युवक ने चलती गाड़ी से छठलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने युवक को तुरंत CSC में भर्ती करवाया जहां। उसकी मौत हो गई। फिलहाल युवक के गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानिए पूरा मामला
देर रात उपजिलाधिकारी इकौना के आदेश पर नायब तहसीलदार आयुष के साथ पुलिस की टीम सिसवारा गांव पहुंची। मौके पर महिला और पुरूष पुलिसकर्मी पहुंचे। लेकिन ग्रामीण लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली। जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 महिलाओं और 1 युवक को पकड़ा और गाड़ी में थाने भेज दिया। युवक बृजलाल ने गाड़ी का दरवाजा खोला और छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस टीम तैनात
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमलेश को इलाज के लिए गिलौला स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। एएसपी का कहना है कि घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी हुई है। अभी गांव में शांति और कानून व्यवस्था ठीक है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
यह पढ़ें: आज का राशिफल: सितारे बताएंगे आपकी किस्मत और लव लाइफ का हाल