Bihar News: बिहार में इस समय अपराधियों में पुलिस और कानून का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के बढ़ते ग्राफ ने पुलिस गश्त की कलई पूरी तरह उतार कर रख दी है। सीएम जहां महिला सुरक्षा के दावे करते नहीं थकते, तो वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान के एक बयान से राजनीति में हलचल मचा रखी है। जिसमें उन्होंने खुद कहा है कि दुख है मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं।
पुलिस प्रशासन का फूटा गुस्सा
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर अपनी ही गठबंधन पार्टी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। चिराग पासवान ने बिहार पुलिस और प्रशासन को शर्मनाक सरकार बताया है। अपने बयान में चिराग पासवान ने कहा, दुख होता है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है। गया जी में हुए महिला अभ्यर्थी के साथ दुष्कर्म पर चिराग पासवान का गुस्सा फूटा और पुलिस प्रशासन को निकम्मा बता दिया।
आखिर क्या बोले चिराग पासवान?
चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अपराधियों के आगे नतमस्तक है। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में नाकाम हो रहा है। अगर आगे भी ऐसा रहा तो आने वाले दिनों में बिहार में महिलाओं का रहना सुरक्षित नहीं है। मीडिया द्वारा पूछे सवालों पर उन्होंने यह भी कहा कि, यह घटनाएं सरकार को बदनाम करने की साजिश के अंतर्गत हो रही है, लेकिन सरकार भी इन घटनाओं के पीछे जिम्मेदार है।
पहले भी उठा चुके हैं
बिहार में अपराधियों ने व्यापारियों की हत्या की
बीते दिनों बिहार में बढ़ता अपराधिक आंकड़े को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान पहले भी पुलिस और सरकार पर सवाल खड़े चुके हैं। उन्होंने सवाल कर कहा कि, समझ नहीं आता। बिहार में पुलिस की जिम्मेदारी क्या है? चुनावी साल में बढ़ रहे अपराध से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं और इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। बिहार में पटना व कई अन्य जिलों से हत्या, लूट और रेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
इस महीने बदमाशों ने पटना में 3 व्यापारियों की हत्या कर दी है। उसके बाद बीते दिनों गैंगस्टर चंदन मिश्रा की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्याकांड का CCTV भी वायरल हुआ था, जिसमें 5 बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और अब गैंगरेप की इस घटना ने सभी को दहला कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें: