पटना: बिहार की राजनीति में एक बयान के बाद सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
अपने बयान से पलटे JDU विधायक अनंत सिंह
लेकिन, अनंत सिंह के इस बयान के बाद सियासी विवाद बढ़ने लगा। जिसके बाद अनंत सिंह अपने बयान से पलटते नजर आए और उन्होंने एक वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा कि “हमारे लोग हुए कुर्बान।” उन्होंन दावा करते हुए कहा कि लालू यादव की सरकार के दौरान उनके नौ साथियों की हत्या हुई थी और उन्हें खुद भी गोली मारी गई थी।
नौ साथियों की हत्या वाले बयान से नया विवाद
इस तरह अनंत सिंह के दोनों बयानों में अंतर नजर आ रहा है। पहले बयान में उन्होंने नीतीश कुमार के साथ रहते हुए नौ लोगों की हत्या करवाने की बात कही थी। जबकि, नए बयान में उन्होंने लालू यादव की सरकार के दौरान उनके नौ साथियों की हत्या होने की बात कही है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पटना स्नातक सीट पर विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU के भीतर ही खींचतान चल रही है। अनंत सिंह के पहले बयान और उसके बाद आई सफाई ने इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
ये भी पढ़ें-CJP का प्लान-B तैयार, अभिजीत दिपके की हिरासत के बाद अब कौन संभालेगा आंदोलन?