Most 350+ Runs in ODI: इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला का तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
सीरीज के आखिरी वनडे मैच में भारत की शुरुआत खराब रही और शुभमन- विराट सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन केएल राहुल ने शानदार शतक ठोक भारतीय टीम को 50 ओवर में 350 के पार पहुंचाया। जैसे ही भारत ने 350 रन बनाए तो इसके साथ ही एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम स्थापित कर लिया।
वनडे में टीम इंडिया की बादशाहत
50 ओवर के खेल में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कामय है और यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी देखने को मिला। एक समय इंडिया का 300 के पार पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था लेकिन रोहित शर्मा-ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी और केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 351/7 का विशालकाय स्कोर खड़ा किया।
So easy on the eye 👌
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
🎥 Glimpses of that crucial 1️⃣3️⃣7️⃣-run partnership between @ImRo45 and @Ruutu1331 💥
Updates ▶️ https://t.co/PhSJSbvW7C#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/AcdeSWZvY8
यह वनडे में 45वीं बार है, जब भारतीय टीम ने एकदिवसीय फॉर्मेट में 350 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उनसे अधिक बार यह कारनामा दुनिया की अन्य किसी टीम ने नहीं किया है।
सेना देश लिस्ट में काफी दूर
इस रिकॉर्ड में अगर सेना देशों (साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) की बात की जाए तो वह इस रिकॉर्ड में टीम इंडिया के आस-पास भी नहीं है। भारत के बाद सबसे ज्यादा वनडे में 350+ रन साउथ अफ्रीका ने बनाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 36 बार किया है।
वहीं, तीसरे पर 31 बार 350 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है। चौथे पर इंग्लैंड है, जिन्होंने 29 बार वनडे मैच में 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके बाद पांचवें पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो सिर्फ 19 बार वनडे में 350 या उससे अधिक रन बनाने में सफल रही है।
केएल-रोहित ने खेली शानदार पारियां
टॉस जीतकर शुभमन गिल का पहले बैटिंग करने का फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। जब भारत का स्कोर सिर्फ 3 रन था, तब कप्तान शुभमन गिल (1) आउट हो गए। इसके बाद अगली गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी बिना खाता खोले चलते बने।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
Another incredible effort with the bat takes #TeamIndia to 3️⃣5️⃣1️⃣/7 in the final ODI 👏
Over to our bowlers!
Scorecard ▶️ https://t.co/PhSJSbvW7C#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/0caUHk69ez
यहां से रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हालांकि, रोहित 92 और गायकवाड़ 57 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद उप कप्तान केएल राहुल ने 87 गेंदों पर तूफानी 129 रन की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। केएल की इस तूफानी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सईम अयूब ने किए आपत्तिजनक इशारे, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा!