Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 2026 एशियाई खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला, लेकिन यह छोटा सुपर स्टार कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वैभव ने मैन इन ग्रीन के सामने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए, लेकिन सईम अयूब की ऑफ स्टंप के बाहर वाली गेंद पर आउट हो गए।
वैभव आउट होने के बाद शांति से ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे लेकिन पाकिस्तान के सईम ने उनकी तरफ कुछ इस तरह का इशारा किया, जिसकी उम्मीद दुनिया में सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ही की जा सकती है।
नहीं बाज आएंगे पाकिस्तानी
क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने शर्मनाक सेलिब्रेशन से विश्व पटल पर कई बार शर्मिंदा हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वह इससे बाज नहीं आते हैं। एशियन गेम्स 2026 के स्वर्ण पदक मुकाबले में भी कुछ इसी तरह की घटना देखने को मिली, जब सईम अयूब ने अपनी गेंदबाजी पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया तो उनकी तरफ गोदी का इशारा करके उनको चिढ़ाते नजर आए।
— pctstorage (@pctstorage2) October 3, 2026
वह वैभव को इस इशारे से बच्चा कहकर चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शांत स्वभाव के वैभव ने खेल की मर्यादा को कायम रखा और बिना किसी झगड़े के वापस पवेलियन लौट गए।
वैभव के आंकड़े अयूब से शानदार
पाकिस्तान की टीम में सईम अयूब को एक बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया था लेकिन अब उनकी भूमिका सिर्फ एक स्पिन गेंदबाज की रह गई है। ओपनिंग से उनको मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन वहां भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे। अयूब पाकिस्तान के लिए अभी तक 66 टी20 पारियों में 21.39 की औसत और 136.29 के मामूली स्ट्राइक रेट से 1348 रन बना सके हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए खेले 8 टी20 इंटरनेशनल में 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं, जिसमें 2 हाफ सेंचुरी शामिल है। वहीं, वैभव का टी20 प्रारूप में औसत 42.02 और स्ट्राइक रेट 214.83 का है तो दूसरी तरफ सईम का टी20 में 25.42 की एवरेज और 138.73 का स्ट्राइक रेट है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटी उम्र में भी वैभव सूर्यवंशी बड़े कारनामें कर रहे हैं।
एशिया कप में भी हुआ था विवाद
इससे पहले पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में भी कुछ इसी तरह की हरकते पाकिस्तानी प्लेयर्स की ओर से देखने को मिली थी। भारत के खिलाफ मैच में 50 रन पूरे करने के बाद साहिबजादा फरहान ने गन चलाने वाला जश्न मनाया था तो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बाउंड्री पर खड़े होकर विमान गिरने के आपत्तिजनक इशारे किए थे।
वहीं, एशिया कप 2025 में सुपर-4 में भारत के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स 6-0 के नारे लगा रही थी। यह दर्शाता है कि चाहे पाकिस्तान को जीत न मिले और चाहे वह लगातार भारत से हारती रहे, लेकिन शर्मनाक हरकते करना नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, इन हरकतों के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईसीसी की ओर से कड़ी सजा का सामना करना पड़ा था।