Mohammed Siraj vs Amir Jangoo: शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मोहम्मद सिराज और अमीर जांगू के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई।
यह बहस तब शुरू हुई जब सिराज ने जंगू को एक गेंद फेंकी जो उनके बल्ले के किनारे से लगकर स्टंप्स के बहुत करीब से निकल गई, लेकिन वे आउट होने से बच गए। सिराज ने उसी पारी में पहले जॉन कैंपबेल को आउट किया था, और इस करीबी घटना ने दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबले को कड़ा कर दिया। इस बहस के दौरान सिराज की गेंद की स्पीड 137.5 किमी/घंटा मापी गई।
सिराज- जांगू ने एक-दूसरे से क्या कहा?
दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बहस मैच की चर्चा का विषय बन गई। जिस गेंद ने जांगू के बल्ले के किनारे को छकाया और स्टंप्स के बहुत करीब से गुजरी, उसके बाद बॉलर और बैटर के बीच कुछ बातें हुईं। यह बातचीत ब्रॉडकास्ट के दौरान सुनी गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
दोनों खिलाड़ियों को स्टंप माइकल में कहते सुना गया, जिसमें पहले सिराज ने कहा, ‘’बॉल मारो, कुछ छक्के लगाओ।’’ इसपर जवाब देते ही आमिर जंगू ने कहा, ‘’मैंने पिछले मैच में ही तुम्हारे गेंदबाजों की धुनाई की थी।’’ इसपर सिराज ने कहा, ‘’आज तो तुमने मेरी गेंदों पर नहीं मारा।’’
🔴 HEATED ARGUMENT B/W MOHD SIRAJ & AMIR JANGOO 🤯
— Sam (@cricsam02) October 3, 2026
- Siraj bowled a delivery that Jangoo edged but survived.
- Siraj then said: “Hit the ball, smash some sixes.”
- Jangoo replied: “I already smashed your bowlers in the last match.”
- Siraj: “You didn’t smash my balls today.” 😭… pic.twitter.com/8eRqAUwE33
बहस के बाद वापस लौटे सिराज
आमिर जंगू से जुबानी बहस के बाद मोहम्मद सिराज वापस अपनी गेंदबाजी करने के लिए लौट गए। अब उनसे टीम मैनेजमेंट को शेष ओवरों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आपको बता दें कि, सिराज को शुरुआती दो वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद सिराज की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई और सीरीज में पहला शिकार वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल को क्लीन बोल्ड करके हासिल किया।
भारत ने बनाए 351 रन
सीरीज के आखिरी मैच में भारत की बैटिंग यूनिट ने पहली पारी में एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने शानदार शतक लगाकर पारी को संभाला, जबकि रोहित शर्मा ने टॉप ऑर्डर में 92 रन बनाए।
इन दोनों के प्रदर्शन की वजह से भारत 351/7 के स्कोर तक पहुंच पाया, जिससे वेस्टइंडीज को मैच जीतने और सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने के लिए 352 रनों की जरूरत है। भारत इस मैच में 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ उतरा था, और सिराज शुरुआती दो मैच न खेलने के बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे थे।
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज मैच में बड़ा हादसा! लाइव मैच से सीधे हॉस्पिटल पहुंचा खिलाड़ी