Rohit Sharma Breaks Sachin Tendulkar Record: एक समय था जब रोहित शर्मा के भविष्य पर कई सवाल खड़े किए जा रहे थे लेकिन इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने अपने आलोचकों को करारा जवाब अपने मुंह ने नहीं बल्कि अपने बल्ले से दिया है। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे खेला जा रहा है। 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम इंडिया ने तीसरे ही ओवर में अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए। यहां से रोहित ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ टीम इंडिया को मुश्किलों से बाहर निकाला, बल्कि सचिन के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

मुश्किल में खेली शानदार पारी

गुवाहाटी में शतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने न्यू चंडीगढ़ में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। पारी के तीसरे ओवर में भारत का स्कोर जब मात्र 3 रन था, उस वक्त शुभमन गिल (1) आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर विराट कोहली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

टीम इंडिया ने लगातार दो विकेट गंवा दिए थे और मुश्किलों में लग रही थी लेकिन यहां से रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 गेंदों पर 137 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की। उन्होंने टीम इंडिया को न सिर्फ मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला, बल्कि 85 गेंदों पर 92 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनकी इस बल्लेबाजी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

सचिन का 22 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है।

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे में रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने 10 हजार रन पूरे किए और यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के चौथे ओपनर बने। लेकिन सचिन वनडे में एक ओपनर के तौर पर सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले ओपनिंग बैटर थे लेकिन अब यह उपलब्धि रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो चुकी है। रोहित ने सिर्फ 202 पारियों में 10000 रन पूरे किए तो सचिन को 214 पारियां लगी थीं।

गुवाहाटी में पूरे किए थे 12 हजार रन

इससे पहले रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाई-स्कोरिंग रन चेज में शानदार सैकड़ा जड़ा था। रोहित ने उसी मैच में 12 हजार रन पूरे किए थे और ऐसा करने वाले वह भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज थे। 

वहीं, सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था तो अब तीसरे वनडे में एक बार फिर रोहित ने सचिन के सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले ओपनर के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है।  आपको बता दें कि, रोहित ने वनडे क्रिकेट में 35 शतक ठोके हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘भारत सुपरपावर बन गया है…’, पाकिस्तान को हराने के बाद BCCI सचिव का आया बड़ा बयान, सैकिया ने टीम इंडिया को बताया महाशक्ति