India vs West Indies Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए चारों मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं और प्रशंसकों को उम्मीद है कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला ये मैच भी शुरुआती चार मैचों की तरह रोमांचक होगा।
हालांकि, फैंस की इस उम्मीद पर बारिश पानी फेर सकती है, क्योंकि शुक्रवार को बेंगलुरु में बारिश हुई और अगले कुछ दिनों तक बरसात जारी रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि, यह मुकाबला सीरीज डिसाइडर होने वाला है और जो टीम ये मैच जीतेगी वह सीरीज अपने साथ लेकर जाएगी, लेकिन इससे पहले ही बारिश ने दोनों खेमों और फैंस की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
90 प्रतिशत बारिश की उम्मीद
शुक्रवार को बेंगलुरु में बारिश हो रही है और एक्यूवेदर के अनुसार, शनिवार को बेंगलुरु में बारिश होने की 90 प्रतिशत संभावना है। शनिवार दोपहर 12 बजे, बारिश की सिर्फ 11 प्रतिशत संभावना है, जबकि अगले दो घंटों में यह बढ़कर 34 प्रतिशत हो जाएगी।
दोपहर 3 बजे बारिश का अनुमान 40 प्रतिशत है, जो अगले दो घंटों में बढ़कर 68 प्रतिशत और 71 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे पता चलता है कि मैच से पहले मौसम गीला हो सकता है। हालांकि, मैच के समय बारिश की संभावनाएं पहले से अधिक बढ़ जाती है।
मैच के समय 64 प्रतिशत बारिश का अनुमान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच शुरू होने का आधिकारिक समय 7 बजे हैं और इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का समय है। लेकिन अगर देखा जाे तो शाम 6 बजे, पहली बॉल से एक घंटा पहले, बारिश की संभावना 49 प्रतिशत है, जो शाम 7 बजे बढ़कर 64% हो गई और फिर अगले दो घंटों तक 49 प्रतिशत रही।
यह रात 10 बजे 56 प्रतिशत और रात 11 बजे 49 प्रतिशत तक ऊपर-नीचे होती रही। भारत और वेस्टइंडीज के मौजूदा सीरीज में 2-2 मैच जीत चुके हैं, जिसमें 220 से ज्यादा का टोटल भी छोटा लग रहा है।
ऐसा रहा था शुरुआती चार मैचों का हाल
भारत ने लखनऊ में पहले टी20 में सिर्फ 172 रन का पीछा किया, जिसके बाद विंडीज ने रांची में दूसरे गेम में 250 रन का बड़ा टारगेट हासिल किया। भारत ने इंदौर में तीसरे मैच में 223 रन का बचाव 14 रन से किया, लेकिन हैदराबाद में चौथे गेम में 248 रन का पीछा नहीं कर सका, और 24 रन से हार गया। बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत के सबसे छोटे मैदानों में से एक है और यहां पर चौके से अधिक छक्के देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs WI Live Streaming: Sony Liv ऐप नहीं, इस जगह होगी भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, इस तरह देखें फ्री में