Abhishek-Hardik Trade Possibility: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के दल में एक बड़ा भूचाल आने वाला है। इस समय ऑरेंज आर्मी और खतरनाक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इसकी शुरुआत ईशान किशन को कप्तानी सौंपने के बाद शुरू हुई।
अभिषेक 2019 में एसआरएच का हिस्सा बने थे और इसके बाद से वह लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, अभिषेक भी उम्मीद कर रहे थे कि उनको उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम कप्तानी देकर दिया जाए, लेकिन नए सीजन में ईशान किशन के कप्तान बनने की प्रबल संभावना है और यहीं से अभिषेक और हैदराबाद के बीच खटास आने लगी।
संभावित विकल्प में मुंबई इंडियंस
अभिषेक शर्मा की ख्वाहिश थी कि ईशान किशन से पहले उनको टीम का कप्तान बनाया जाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ईशान के साथ जाने का मन बना चुकी है और यही से टीम में नया विवाद शुरू हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स संभावित विकल्पों में मौजूद हैं।
🚨 THE IPL RETENTION DRAMA. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 2, 2026
- Abhishek Sharma reportedly “unhappy” with SRH and wants to exit after Ishan Kishan was handed the captaincy. (TOI).
Informal talks with MI and GT already happening with PBKS and DC also in the mix.
SRH CEO said, "not true". ❌ pic.twitter.com/zGWs6ovO5k
साथ ही दिल्ली कैपिटल्स संभावितों में शामिल है, क्योंकि इस टीम के मेंटर इस समय युवराज सिंह हैं, जिनको अभिषेक अपना गुरू मानते हैं। ऐसे में वह दिल्ली भी जा सकते हैं लेकिन अधिक संभावना मुंबई इंडियंस की है।
क्या SRH-MI में हो सकता है ट्रेड?
अभिषेक की चर्चा से पहले हार्दिक पंड्या का नाम भी ट्रेड की अफवाहों में सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद हार्दिक मुंबई इंडियंस से अलग होना चाहते थे और उस समय चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स का नाम सामने आया था।
उम्मीद की जा रही थी कि इस टीमों से हार्दिक का ट्रेड किया जा सकता है, लेकिन मुंबई इंडियंस अपनी शर्तों के मुताबिक ट्रेड करने की इच्छुक थी और यहीं पर सारी डील खराब हो गई। हालांकि, अगर अभिषेक और हार्दिक सही में अपनी-अपनी टीमें बदलना चाहते हैं तो इस दोनों फ्रेंचाइजियों के लिए यह एक शानदार डील हो सकती है।
मुंबई की समस्या हो जाएगी हल!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक जाने का मन बना चुके हैं और टीम मैनेजमेंट भी उनको रोकने के मूड में नहीं है, लेकिन एमआई चाहती है कि हार्दिक के बदले उनको एक शानदार डील मिल जाए और यही वजह है कि टीम अंदर ही अंदर इसको लेकर चर्चा कर रही होगी।
अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक के बदले अभिषेक शर्मा को लेने में कामयाब होती है तो यह उनके लिए आईपीएल इतिहास की सबसे शानदार डील हो सकती है। दरअसल, एमआई ने अभी से रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी हैै और ऐसे में अभिषेक उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।
साथ ही अभिषेक अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन से विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं। दूसरी ओर हार्दिक अगर हैदराबाद में जाते हैं तो उनको न सिर्फ एक फिनिशर मिलेगा, बल्कि नीतीश कुमार रेड्डी पर से थोड़ा गेंदबाजी दबाव भी कम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के फॉर्म ने बढ़ाई गंभीर-श्रेयस की चिंता! 2026 में बनाए 535 रन, फिर भी आंकड़े हैं डरावने!