Morne Morkel: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए बीसीसीआई ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है। चौथे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह का गेंदबाजी आर्म चोटिल हो गया था, ऐसे में उनको आखिरी टी20 से बाहर कर दिया गया है और उनके स्थान पर भुवी को दल में चुना गया है।

अर्शदीप सिंह मौजूदा टीम में एकमात्र अनुभवी स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं, इसलिए भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनका अनुभव और प्रदर्शन टीम के अपेक्षाकृत युवा बॉलिंग अटैक में कीमती अनुभव और गहराई लाएगा।

उनकी वापसी अच्छी है- मोर्कल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी का स्वागत किया है। उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया था लेकिन उससे पहले ही वह वापसी को तैयार हैं। भुवी की वापसी पर मोर्कल ने कहा,

"मैं उन्हें टीम में वापस पाकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने पहले भी आरसीबी के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और मुझे लगता है कि उनका अनुभव अपेक्षाकृत युवा बॉलिंग अटैक में बहुत वैल्यू जोड़ेगा। इसलिए, उनका वापस आना बहुत अच्छा है, और मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं।" 

हमारी स्किल्स की परीक्षा होगी- बॉलिंग कोच

भारत और वेस्टइंडीज का सीरीज डिसाइडर मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पर चौकों से अधिक छक्के लगा करते हैं। ऐसे में प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, मैच से पहले बॉलिंग कोच ने कहा,

“हमने आज सुबह कुछ बॉलर्स से बात की ताकि खास एरिया पहचाने जा सकें और समझ सकें कि बेंगलुरु में क्या उम्मीद की जा सकती है। हम जानते हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग जगह है जहां हमारी स्किल्स की परीक्षा होगी। हम बहुत सारी प्लानिंग कर सकते हैं और बहुत सारी बातें कर सकते हैं, लेकिन मेरे लिए, सबसे जरूरी है कि युवा बॉलिंग अटैक को प्रेशर में बेहतर फैसले लेने में मदद की जाए।’’

मोर्कल ने की प्रिंस की तारीफ

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है और उनकी तारीफ टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भी करते नजर आए। शुक्रवार को बॉलिंग कोच ने कहा,

“मुझे लगता है कि हमने इस सीरीज में अब तक इस मामले में बहुत अच्छा किया है, लेकिन आप यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि दोनों छोर से अच्छा प्रदर्शन न हो। इससे बैटिंग साइड को मोमेंटम मिलता है, और एक बार जब वे इसे पा लेते हैं, तो इसे वापस लेना बहुत मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि प्रिंस यादव, जो टीम में आए हैं, ने अपनी स्किल्स को अच्छे से इस्तेमाल किया है। वह चीज़ों को बेसिक और सिंपल रखते हैं, अपनी ताकत को समझते हैं, और उन पर टिके रहते हैं।” 

ये भी पढ़ें- 30 की उम्र में तेज गेंदबाज ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट, इस वजह से लिया रिटायरमेंट का फैसला