Brad Wheal Retirement: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी अधिक से अधिक लंबे समय तक खेलना चाहते हैं। उदाहरण महेंद्र सिंह धोनी का ही ले लीजिए, जो 44 साल की उम्र में भी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं और लगातार रन बना रहे हैं। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिसने सिर्फ 30 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह, विश्व क्रिकेट को चौंका दिया है।

हालांकि, यह क्रिकेटर भारत का नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड का है, जिसने 30 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले ली है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस खिलाड़ी ने इतनी जल्दी क्रिकेट को अलविदा क्यों कह दिया।

30 की उम्र में लिया संन्यास

जिस खिलाड़ी ने 30 वर्ष की आयु में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, उसका नाम ब्रैड व्हील है, जो कि स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हैं। व्हील स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने अपने देश के लिए चार टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले थे।

हालांकि, उन्होंने प्रोफेसनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला, लगातार चोटिल होने की वजह से लिया था। आपको बता दें कि, व्हील ने साल 2016 में हांगकांड के खिलाफ इंटरनेशनल पदार्पण किया था और इसके बाद उन्होंने अपने देश के लिए कुल 44 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 51 विकेट झटके।

खिलाड़ी ने शेयर की भावुक स्टोरी

स्कॉटलैंड के ब्रैड व्हील ने बताया कि उन्होंने यह कठिन फैसला बार-बार होने वाली चोटों के कारण लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे हैम्पशायर के साथ बिताया अपना हर समय और स्कॉटलंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना काफी पसंद रहा।

हालांकि, दुर्भाग्य से बार-बार लगने वाली चोटों की वजह से मुझे यह कठिन निर्णय लेना पड़ा। यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था, लेकिन मैं इससे संतुष्ट हूं। मेरी पीठ में चार स्ट्रेस फ्रैक्टर हुए थे और हाल ही में मेरे घुटने की सर्जरी हुई। अब मेरा शरीर तेज गेंदबाजी की चुनौतियों को नहीं झेल पा रहा है। 

मैं भाग्यशाली हूं- व्हील

स्कॉटलैंड के लिए पेशेवर क्रिकेट को समाप्त करने वाले ब्रैड व्हील ने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी बड़ा पल था। मुझे अपने देश के लिए खेलने पर हमेशा गर्व रहेगा। मैंने अपने देश के लिए चार टी20 विश्व कप खेले हैं और इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।

बता दें कि, व्हील ने स्कॉटलैंड के लिए खेले 18 वनडे मैचों में 18 विकेट लिए थे और 26 टी20आई मैचों में 24 विकेट झटके थे। इसके अलावा ओवरऑल क्रिकेट में व्हील ने 131 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 140 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

ये भी पढ़ें- IND vs WI Weather Report: रद्द होगा 5वां मैच! शनिवार को 90 प्रतिशत बारिश का अलर्ट, सीरीज पर मंडराया संकट