BCCI Announced Test-ODI Squads: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के साथ होने वाली पांच वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है तो अगले दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी की भूमिका नजर आएंगे। वहीं, आखिरी दो वनडे मैचों में ईशान किशन को वाइस कैप्टन चुना गया है। दो टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है और केएल राहुल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
बुमराह नहीं खेलेंगे वनडे
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनको व्हाइट बॉल सीरीज में आराम दिया गया है। हालांकि, वह भारत के लिए दोनों टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे। बुमराह पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने लाल गेंद से अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है।
🚨 News 🚨 #TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝 Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches. More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N #NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
हालांकि, भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे सीरीज में स्थान नहीं मिला है। हालांकि, उनको इससे पिछली सीरीज, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ थी, उसमें खेलते नजर आए थे। लेकिन उस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। हालांकि, जडेजा टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं।
कुमार कुशाग्र को मिला मौका
झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दल में शामिल किया गया है। इससे पहले कुशाग्र का चयन न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में किया गया था। अब उनको अंतिम दो वनडे मैचों के लिए दल में चुना गया है। वहीं, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज पहले तीन मैचों में टीम में शामिल रहेंगे।
पहले तीन वनडे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा का सिलेक्शन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। भारत की बैटिंग लाइन-अप में अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जो टीम को अनुभव और गहराई का मेल देते हैं।
मोहम्मद सिराज को मिली जगह
बीसीसीआई ने दौरे के लिए टेस्ट टीम की भी घोषणा की है, जिसकी कप्तानी गिल करेंगे, और केएल राहुल को आने वाले असाइनमेंट के लिए वाइस-कैप्टन बनाया गया है। बैटिंग लाइन-अप में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन हैं, जबकि ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग के ऑप्शन देते हैं।
पंत की अवेलेबिलिटी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। बॉलिंग डिपार्टमेंट में, भारत ने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को शामिल किया है।
टीम में ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के साथ स्पिनर कुलदीप यादव भी हैं, जो पेस, स्पिन और ऑल-राउंड ऑप्शन का मिक्स देते हैं। टेस्ट स्क्वाड में मानव सुथार को भी जगह नहीं मिली है।
पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू होगी, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः वेलिंगटन और हैमिल्टन में होगा। आखिरी दो वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे।
भारतीय टीम का वनडे और टेस्ट स्क्वाड
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम: पहले तीन ODI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव।
चौथा और पांचवां वनडे: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/ उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें- पांचवें टी20 से पहले बॉलिंग कोच ने कही बड़ी बात, भुवनेश्वर का किया स्वागत, इस गेंदबाज को बताया खतरनाक