Mahela Jayawardene: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को काफी बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद को छोड़ दिया है।
जयवर्धने ने टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पिछले दो सीजन तक यह भूमिका निभाई, इससे पहले उन्होंने 2017 से 2022 तक ब्लू आर्मी को कोचिंग दी थी। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को इसकी जानकारी एमआई फैंस के साथ साझा की।
एक टीम को मजबूत बनाने- एमआई
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ महेला जयवर्धने ने 2017 में अपनी कोचिंग पारी की शुरुआत की थी। उनकी कोचिंग में एमआई ने तीन आईपीएल टाइटल जीते थे। एमआई ने कहा,
“2017 से 2022 तक और फिर 2024 से 2026 तक, इस रोल में अपने दो कार्यकालों में, उन्होंने फ्रेंचाइजी के कल्चर को बनाने, एक मजबूत टीम माहौल बनाने और अनुशासन, सहयोग और टीम-फर्स्ट की सोच पर आधारित अप्रोच को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।”
“Mumbai Indians has been a very special part of my journey for over a decade now. The players, coaching team, the incredible support of the #OneFamily and above all the fans have made this an experience I will always treasure. Together, we have shared some unforgettable moments, overcome challenges and built something we can all be proud of. I want to sincerely thank Mrs. Nita Ambani and Akash Ambani for their unwavering trust, support and friendship over the years. I leave with immense pride in what we have achieved together and will always carry a special place in my heart for MI. I wish the team every success in the years ahead.” - Mahela Jayawardene
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 17, 2026
हमने साथ मिलकर- जयवर्धने
श्रीलंका के दिग्गज कप्तान महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस की कोचिंग संभालने से पहले आईपीएल में दिल्ली, पंजाब और कोच्चि के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। हालांकि, मुंबई के हेड कोच पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा,
“मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय से मेरे सफ़र का एक बहुत ही खास हिस्सा रहा है। खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, वन फैमली के जबरदस्त सपोर्ट और सबसे बढ़कर फैंस ने इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगा। साथ मिलकर, हमने कुछ यादगार पल शेयर किए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है। एमआई के लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी।’’
शानदार रहा है जयवर्धने का करियर
महेला जयवर्धने का कोचिंग करियर जितना कमाल का रहा है उतना ही जबरदस्त उनका इंटरनेशनल करियर भी रहा। जयवर्धने ने श्रीलंका के लिए 149 टेस्ट खेले थे, जिसमें उन्होंने 49.84 की औसत से 11814 रन बनाए थे।
इसके अलावा 448 वनडे मैचों में उन्होंने 12650 रन और 55 टी20 इंटरनेशनल में 1493 रन ठोके हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने अपने देश के लिए कुल 740 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान अपने देश की कप्तानी भी की है।
ये भी पढ़ें- मानव सुथार-रवींद्र जडेजा की छुट्टी, ईशान को बनाया उपकप्तान, BCCI ने NZ दौरे के लिए किया स्क्वाड का ऐलान