त्रिपुरा के अगरतला मिलिट्री स्टेशन में भारतीय सेना के स्पीयर कोर और APS के छात्रों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया है। इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों व स्थानीय समुदाय में स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरा हटाने, वृक्षारोपण करने और स्वच्छता की शपथ लेने जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

29 सितंबर को शुरु हुआ कार्यक्रम

भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान के तहत 29 सितंबर 2026 को व्यापक शैक्षिक और जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसके तहत स्वच्छता, पर्यावरण स्थितता और परिचालन स्वास्थ्य तत्परता के प्रिति अटूट रिश्ते को दर्शाया। इस अभियान का मुख्य उपद्देश्य युवा छात्रों और सैन्य कर्मियों दोनों के बीच पर्यावरणीय चेतना, व्यक्तिगत स्वच्छता और सक्रिय नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए चलाया। इस 4 दिवसीय कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को प्रतिष्ठित अल्बर्ट एक्का युद्ध स्मारक पर एक विशाल बाहरी स्वच्छता अभियान के साथ हुई।

युवा छात्रों के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता

इस कार्यक्रम में सामुदायिक सेवा के जरिए देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया। पूरे गैरीसन में स्पीयर कोर के स्वंय सेवकों द्वारा एक स्टेशन-व्यापारी श्रमदान (स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान) भी चलाया गया। एपीएस अगरतला ने बचपन से सतत विकास की आदतों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कक्षाओं में कई प्रतियोगिताओं को आयोजित किया।

इनमें स्वच्छ समाधानों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता और स्वच्छ हरित और सतत स्टेशन विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता शामिल थी, इसमें छात्रों ने पर्यावरण के अनुकूल सैन्य स्टेशनों के रचनात्मक खाके प्रस्तुत किए।

सैनिकों ने भी लिया अभियान में हिस्सा

इसी अभियान के तहत सेना के जवानों ने छावनी क्षेत्र में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया। सैनिकों ने कचरा साफ किया और हरित क्षेत्रों को हरा भरा रखने में योगदान दिया। सार्वजनिक परिवहन गलियारों को सुंदर बनाया और स्टेशन की आवासीय और परिचालन लाइनों में पर्यावरण के अनुकूल कचरा निपटान तंत्र को बढ़ावा दिया। रक्षा प्रवक्ता ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि, हमारे युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारी और नागरिक गौरव की भावना पैदा करना उतना ही जरूरी है जितना परिचालन तत्परता बनाए रखना।

सस्वच्छता ही सेवा की सच्ची भावना

एपीएस अगरतला में हमारे छात्रों की सक्रिय भागीदारी और हमारे सैनिकों द्वारा समर्पित श्रमदान स्वच्छता ही सेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है। नागरिक कर्तव्य को एक साझा आजीवन प्रतिबद्धता में बदलने के लिए काम करना। भारत में सीमाओं की रक्षा और उत्तर-पूर्व में सुरक्षा बनाए रखने का दायित्व संभालने वाली भारतीय सेना की स्पीयर कोर अपनी मुख्य परिचालन जिम्मेदारियों के साथ-साथ नियमित तौर से पारिस्थितिक संरक्षण, मानवीय राहत और नागरिक कल्याण पहलों का नेतृत्व करती है।

यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई में भारतीय कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले पायलट की पहचान: इजरायली पीएम का दावा, कट्टरपंथ विचारधारा से था प्रभावित?