नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार 1, अक्टूबर को चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑनलाइन Form 6 में किए गए बदलावों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए पूछा कि आयोग के भीतर किस अधिकारी ने 'फॉर्म 6'  में यह बदलाव करने का आदेश दिया और इसे किसने मंजूरी दी।

'फॉर्म 6' में गैर-कानूनी तरीके से बदलाव : राहुल

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ऑनलाइन 'फॉर्म 6' में गैर-कानूनी तरीके से बदलाव किया गया। क्योंकि यह बदलाव कथित रूप से नियमों के अनुरूप नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) को यह बदलाव करने का आदेश किसने दिया? और किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ में इस पर साइन किया? तथा क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला गया था?

राहुल गांधी ने 'फॉर्म 6' में बदलाव का किया खुलासा

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) को लेकर पूरे देश की सियासी में अफरातफरी मची है। दरअसल, राहुल गांधी का यह बयान 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के बाद सामने आया है। इस रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा गया है कि चुनाव कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने ऑनलाइन 'फॉर्म 6' में किए गए बदलावों पर आपत्ति जताई थी।

 ये भी पढ़ें-यासीन मलिक समेत 7 पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय, ED का बड़ा खुलासा