भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर साल 14 नवंबर को मनाई जाती है। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में हुआ था। देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर विकास से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। इसी वजह से उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
देश के पहले प्रधानमंत्री थे जवाहरलाल नेहरू
जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने 27 मई 1964 तक देश का नेतृत्व किया। आधुनिक भारत के निर्माण, शिक्षा, विज्ञान, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बच्चों से था विशेष लगाव
पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 27 मई 1967 को नेहरू ने अंतिम सांसे ली। आज के दिन देश भर के स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए कई एक्टिविटीज़ ऑर्गनाइज़ की जाती हैं, जैसे गेम्स, कॉम्पिटिशन वगैरह, जबकि सरकारी संस्थाएं दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देती हैं। इस दिन यादगार इवेंट्स ऑर्गनाइज़ करती हैं। 1954 में, यूनाइटेड नेशंस ने 20 नवंबर को यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे घोषित किया।
भारत पहले भी मनाता था चिल्ड्रन्स डे
भारत 1956 से पहले इसी दिन चिल्ड्रन्स डे मनाता था, लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री नेहरू की मौत के बाद, पार्लियामेंट में एक प्रस्ताव पास करके नेहरू की जयंती के दिन को नेशनल चिल्ड्रन्स डे घोषित किया गया। क्योंकि नेहरू बच्चों को देश की सबसे बड़ी पूंजी मानते थे। उनका मानना था कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, समान अवसर और बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। उनकी जयंती पर स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
जवाहरलाल नेहरू के निधन से पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। उनके निधन के बाद 14 नवंबर को उनकी जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। तब से हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में चाचा नेहरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Paying tribute to former PM Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को नमन किया और स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्र भारत के शुरुआती वर्षों में उनके नेतृत्व को याद किया।
On the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru Ji, I pay my tributes to him. His contribution to India’s freedom struggle and his leadership as the first Prime Minister of independent India left an enduring imprint on the formative years of our nation.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 14, 2026
खरगे, सोनिया गांधी पहुंचे शांति वन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल 'शांति वन' जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प चढ़ाए।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने शांतिवन पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। आज पूरा देश आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू जी को याद कर रहा है। 📍 दिल्ली https://t.co/fMDaJkJsmA
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर CPP चेयरपर्सन श्रीमती @SoniaGandhi जी ने शांतिवन पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान देने वाले नेहरू जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 📍 दिल्ली https://t.co/nBKDz6Hp4D
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 K.M की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD ने जारी किया अपडेट