ट्रंप का चीन पर टैरिफ धमाका, वांग यी ने शांति से दिया जवाब!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया टैरिफ फैसलों ने विश्व स्तर पर सभी देशों को प्रभावित किया है..

14 September 2025

और पढ़े

  1. चार्ली किर्क की हत्या पर ट्रंप सहयोगी बोले- "वह राष्ट्रपति बन सकते थे"
  2. Gen Z विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को मिलेगा शहीद का दर्जा, पीएम कार्की देंगी 10 लाख
  3. Protests in London: एंटी-इमिग्रेशन मार्च में हिंसा, पुलिस लहूलुहान, मस्क ने बढ़ाया तूफान
  4. 'तुम इस देश की नहीं हो': ब्रिटिश सिख महिला के साथ रेप और नस्लीय हमला
  5. अंतरिम सरकार बनने के बाद नेपाल में लौटी शांति, राजधानी से हटाया गया कर्फ्यू
  6. रूस के कामचटका में 7.1 तीव्रता का भूकंप: रिंग ऑफ फायर क्यों है इतना खतरनाक?
  7. Nepal Sushila Karki Oath: नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, शपथ लेकर संभाली कमान
  8. ट्रंप के करीबी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, राष्ट्रपति ने खुद दी जानकारी
  9. नेपाल में भूचाल: 4 दिन बाद बदलेगी सत्ता, सुशीला कार्की बनेंगी पहली महिला पीएम
  10. अमेरिका में सनसनी: चार्ली किर्क की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, ट्रंप ने कही ये बात
  11. नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच दोनों सदनों का संयुक्त बयान, जनता से की लोकतंत्र बचाने की अपील
  12. अमेरिका में खौफनाक वारदात: मोटल में परिवार के सामने भारतीय का काटा सिर, आरोपी गिरफ्तार
  13. नेपाल पीएम पद: अंतरिम सरकार का अता-पता नहीं, पीएम पद को लेकर प्रर्दशनकारियों में मारपीट
  14. ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में राष्ट्रीय शोक की घोषणा
  15. पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की बातचीत, दोहा पर इजरायली हमलों की कड़ी निंदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया टैरिफ फैसलों ने विश्व स्तर पर सभी देशों को प्रभावित किया है। ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के कारण उठाया। इसके अलावा, ट्रंप ने नाटो देशों को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने उनसे रूस से तेल खरीदना बंद करने और यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की अपील की।

ट्रंप टैरिफ पर चीन का बयान

अपील में ट्रंप ने नाटो देशों से भी चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही। ट्रंप के इस बयान पर चीन ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरसल, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता और प्रतिबंध केवल स्थिति को और कठिन बना देंगे।

"चीन कभी भी युद्ध में शामिल नहीं होता"

वांग यी ने शनिवार को स्लोवेनिया की उप-प्रधानमंत्री और विदेश और यूरोपीय मामलों की मंत्री तान्जा फाजोन से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चीन कभी भी युद्ध में शामिल नहीं होता और हमेशा शांति वार्ता को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी बताया कि चीन हमेशा से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के राजनीतिक समाधान को बातचीत के माध्यम से बढ़ावा देता आया है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी नें कहा..

चीन की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर वांग यी ने कहा कि आज के समय में वैश्विक परिस्थितियाँ आपस में जुड़ी हुई अराजकता और निरंतर संघर्षों से भरी हैं। उन्होंने यूरोप और चीन के रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों को प्रतिद्वंद्वी बनने के बजाय मित्रवत सहयोग करना चाहिए। वांग यी ने यह भी कहा कि सदी के सबसे बड़े बदलावों के बीच सही चुनाव करना, इतिहास और जनता के प्रति दोनों पक्षों की जिम्मेदारी को दर्शाता है।

युद्ध को समाप्त करने में मददगार

इसी बीच, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने के बाद नाटो द्वारा चीन पर लगाए जाने वाले 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ को पूरी तरह वापस लिया जाएगा। उनके अनुसार, यह कदम इस खतरनाक लेकिन युद्ध को समाप्त करने में मददगार साबित हो सकता है।

 

-Tulsi Tiwari

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X