Bihar Election 2025 : पटना प्रमंडल के ओपिनियन पोल में तेजस्वी की धूम, प्रशांत, सम्राट और चिराग भी चमके

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं..

31 May 2025

और पढ़े

  1. Bihar Elections 2025: BJP के गढ़ रक्सौल में सेंध लगाना आसान नहीं, जाति जनगणना जैसे नए मुद्दे दिखा सकते हैं असर
  2. बिहार में चिराग की एंट्री तय? LJP की बैठक में मिला चुनाव लड़ने का समर्थन, हाजीपुर या पटना से उतर सकते हैं मैदान में
  3. Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के opinion poll में, कौन आगे कौन किससे कितना पीछे?
  4. Bihar Election 2025 : पटना प्रमंडल के ओपिनियन पोल में तेजस्वी की बम-बम! नीतीश, प्रशांत और चिराग कहां खड़े?
  5. Bihar Election 2025: पटना, भोजपुर और नालंदा जिले में किसे मिल रही बढ़त, कौन किससे कितना पीछे?
  6. बिहार विधानसभा की 243 सीटों का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल, देखिए TNP न्यूज पर
  7. Bihar Assembly Election 2025- RJD बनाम VIP: बिहार के सिमरी बख्तियारपुर में फिर से होगी सियासी जंग? दिलचस्प हो सकता है मुकाबला
  8. Bihar Election 2025 : दरभंगा और सारण प्रमंडल में किसका होगा राजतिलक, कौन है फर्स्ट टाइम वोटर्स की CM पद की पहली पसंद?
  9. Bihar Election 2025: दरभंगा और सारण प्रमंडल में किसका झंडा बुलंद, 54 सीटों पर किसे मिल रही कितनी सीट?
  10. दरभंगा और सारण प्रमंडल से किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा? सर्वे से लगा बड़ा अनुमान
  11. बिहार इलेक्शन 2025: तिरहुत प्रमंडल ओपिनियन पोल में किसके हाथ में विजय पताका, प्रशांत किशोर क्या हश्र हुआ?
  12. तिरहुत प्रमंडल के फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए सीएम की पहली पसंद बने ये नेता! सर्वे में बड़ा खुलासा
  13. तिरहुत प्रमंडल के शिवहर और वैशाली में सीएम चेहरे पर नहीं खुला जीतन राम मांझी का खाता, सर्वे में इस युवा पर जनता ने जताया भरोसा
  14. तिरहुत प्रमंडल के ओपिनियन पोल में किसको मिला बहुमत, पढ़ें पूरी खबर
  15. Bihar Assembly Election : सीतामढ़ी में BJP और JDU का गठजोड़ मारता रहा है बाजी, RJD को हर बार करना पड़ा है संघर्ष

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टीएनपी न्यूज़ द्वारा पटना प्रमंडल के छह जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर कराए गए सर्वे में 5,217 लोगों से उनकी मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद पूछी गई।

पटना प्रमंडल का स्पेशल सर्वे

इस सर्वे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव 34.5 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे आगे हैं। जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार को 17.7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि जन सुराज के प्रशांत किशोर को 13 प्रतिशत समर्थन मिला। भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी को 9 प्रतिशत और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान को 7.5 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना। अन्य उम्मीदवारों में राजेश कुमार और जीतन राम मांझी को 3.3 प्रतिशत और पप्पू यादव को 4.2 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ वहीं, करीब 7.5 प्रतिशत लोगों ने स्पष्ट राय नहीं दी है।

टीएनपी न्यूज़ का सर्वे

जिला स्तर पर देखें तो रोहतास में तेजस्वी यादव को 41 प्रतिशत समर्थन मिला, जबकि नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर को 12 प्रतिशत, ने पसंद किया, सम्राट चौधरी को 10 प्रतिशत, चिराग पासवान को 9 प्रतिशत, राजेश कुमार को 4 प्रतिशत, पप्पू यादव और जीतन राम मांझी को 3 प्रतिशत और 6 प्रतिशत लोंगों नें अपनी राय स्पष्ट नहीं किया है।

बक्सर में तेजस्वी यादव को 35 प्रतिशत, नीतीश कुमार को 15 प्रतिशत, सम्राट चौधरी को 9 प्रतिशत, प्रशांत किशोर को 16 प्रतिशत, चिराग पासवान को 6 प्रतिशत, राजेश कुमार को 3 प्रतिशत, जीतन राम मांझी और पप्पू यादव को 4 प्रतिशत समर्थन मिला है जबकि, 8 प्रतिशत नें अपना रुझान साफ नहीं किया।

कैमूर में तेजस्वी को 39 प्रतिशत, नीतिश को 11 प्रतिशत, सम्राट चौधरी को 7 प्रतिशत, प्रशांत किशोर को 14 प्रतिशत, चिराग पासवान को 8 प्रतिशत, राजेश कुमार को 4 प्रतिशत, जीतन राम मांझी को 2 प्रतिशत, पप्पू यादव को 5 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना वहीं, 10 प्रतिशत जनता नें अपनी राय स्पष्ट नहीं की।

 

Published By: Tulsi Tiwari

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X