.png)
ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी जगह बदलता है। जून का महीना ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से काफी अहम है क्योंकि बुध, सूर्य, मंगल समेत कई बड़े ग्रह इस महिने अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध भी जून की शुरुआत में ही राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
बता दें कि बुध हर 21 दिन में एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते 6 जून शुक्रवार सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर बुध वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, इस दिन निर्जला एकादशी का पावन व्रत भी होगा। बुध का राशि परिवर्तन वैसे तो सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन इसका विशेष रूप से मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
बुध के गोचर से मेष राशि के जातकों पर शुभ दृष्टि पड़ेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा। मेष राशि वालों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही पुराने मित्र से मुलाकात होने का भी योग बन रहा है। मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और नौकरी बदलने के लिए भी समय बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि में ही गोचर करने वाले हैं, इसके चलते मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत सकारात्मक होने वाला है। यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए विशेष फलदायी होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं की प्राप्ति और घर बनाने का योग बन रहा है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में विवाह का प्रस्ताव सफलता पा सकता है। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। संतान की इच्छा रखने वालों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्रोत खुलने और जमीन, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के भी उत्तम योग बन रहा है। इसके साथ ही नौकरी वाले लोगों के भी प्रमोशन या इच्छित ट्रांसफर के योग बन रहे है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। सिंह राशि वालों को नए संपर्क और संबंधों का लाभ मिलेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। विदेश में पढ़ाई का भी योग बन सकता है। अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
-Shraddha Mishra