.jpg)
लश्कर के आतंकी आमिर हमजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा का सह संस्थापक आमिर हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उसे अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है, यह फिलहाल रहस्य है।
इससे पहले लश्कर के आतंकवादी और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमजा को कुछ अज्ञात लोगों ने उसके ही घर में गोली मार दी, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। हमजा को ISI की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया।
कैसे मिली जानकारी
बता दें कि हमजा के घायल होने की जानकारी लश्कर के टेलिग्राम चैनल के जरिए दी गई थी। लश्कर के टेलिग्राम चैनल पर जैसे ही उसके घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी आतंकियों को मिली उनमें घबराहत पैदा हो गई। हालांकि अभी आतंकियों को भी केवल ये जानकारी दी गई है कि हमजा एक दुर्घटना में घायल हुआ है।
ये भी पढ़ें : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जांच एजेंसियों ने कसी नकेल, अब तक क्या उगला?
कौन है आतंकी आमिर हमजा?
आमिर हमजा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला है। हमजा लश्कर-ए-तैयबा का को-फाउंडर है और हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का करीबी रह चुका है। आमिर हमजा सालों से कश्मीर समेत पूरे भारत में आतंक फैलाता रहा है। 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए हमले के पीछे हमजा ही था। फिलहाल, वो लश्कर का प्रचार-प्रसार संभाल रहा था। आमिर हमजा एक ग्लोबल टैररिस्ट है। 2012 में अमेरिका ने हमजा को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।
-Shraddha Mishra