एलन मस्क की कंपनी X ने आईटी अधिनियम के दुरुपयोग और सेंसरशिप को लेकर केंद्र सरकार पर मुकदमा दायर किया

X ने भारतीय सरकार पर आईटी अधिनियम के दुरुपयोग और सेंसरशिप का आरोप लगाते हुए कर्नाटका हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है, खासकर अपने एआई चैटबॉट ग्रोक द्वारा अपशब्दों के उपयोग के मामले में।

20 March 2025

और पढ़े

  1. India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता अप्रैल से लागू होने की संभावना, ब्रिटिश संसद में बहस...
  2. ढाका में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, BNP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन, भारत की ओर से ओम बिरला रहेंगे मौजूद
  3. अमेरिका का बड़ा बदला! सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया अटैक....कहा- हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाया तो जवाब...
  4. चीन का बड़ा फैसला... अफ्रीकी के 53 देशों के लिए टैरिफ जीरो, जानें इसके पीछे की वजह
  5. Bangladesh: 17 फरवरी को PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत इन 13 दोशों को भेजा न्योता
  6. कौन है निखिल गुप्ता? जिसे खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में मिली 24 साल की सजा
  7. Bangladesh में BNP ने दो-तिहाई बहुमत से जीत की हासिल, PM मोदी से लेकर अमेरिका तक ने तारिक़ रहमान को दी बधाई
  8. Bangladesh Elections 2026: 299 सीटों पर मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, भारत की टिकी नजरें
  9. फ्रांस में 79 वर्षीय शख्स ने 89 नाबालिगों लड़कों का किया यौन शोषण...आरोपी का नाम हुआ सार्वजनिक, जानिए दरिंदगी भरी कहानी
  10. सोमालिया के समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग... 15 मिनट बाद हुआ पैसेंजर प्लेन क्रैश, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
  11. बांग्लादेश में चुनावी माहौल के बीच अल्पसंख्यकों पर हमला, वोटिंग से 48 घंटे पहले हिंदू कारोबारी की हत्या
  12. नाइजीरिया में मौत का तांडव,...यात्रियों से भरा ट्रक का सड़क हादसा, 30 की मृत्यु
  13. हत्या या मौत? बांग्लादेश के हिंदू नेता की जेल में निधन, शेख हसीना की पार्टी के थे रमेश चंद्र सेन
  14. रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, AIMSA ने पीएम मोदी को लिखा लेटर; सरकार से की ये डिमांड
  15. PM Modi के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने आईटी अधिनियम के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ बंगलूरू हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यह कदम तब उठाया गया है जब X के एआई चैटबॉट ग्रोक द्वारा भाषा में अपशब्दों और गलत शैली के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार जांच की तैयारी में है।

X का एआई चैटबॉट ग्रोक अपनी भाषा और शैली को लेकर सवालों के घेरे में है। केंद्र सरकार इस मामले की जांच कर रही है और X के अधिकारियों से संपर्क भी किया है। इसी बीच, एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी 'X' ने भारत सरकार के खिलाफ कर्नाटका हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। अपनी याचिका में X ने गैरकानूनी सामग्री के नियमन और मनमानी सेंसरशिप को चुनौती दी है। साथ ही X ने आईटी अधिनियम की धारा 79(3)(B) के उपयोग पर भी चिंता जताई है, और इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लंघन मानते हुए ऑनलाइन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाला बताया है।

X ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकार धारा 69A में दी गई कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार कर समानांतर कंटेंट को रोकने के लिए आईटी अधिनियम की धारा 79(3)(B) का दुरुपयोग कर रही है।

क्या कहता है आईटी अधिनियम?

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) के अनुसार, आईटी अधिनियम की धारा 79(3)(B) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को अदालत के आदेश या सरकारी अधिसूचना के माध्यम से अवैध सामग्री हटाने का निर्देश देती है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई प्लेटफॉर्म 36 घंटों के भीतर ऐसा नहीं करता, तो उसे धारा 79(1) के तहत अपनी रक्षा का अधिकार खो सकता है और उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) सहित विभिन्न कानूनों के तहत जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

वहीं, X ने इस व्याख्या का विरोध किया है और कहा है कि यह प्रावधान सरकार को ऑनलाइन सामग्री को रोकने का स्वतंत्र अधिकार नहीं देता है। X ने अधिकारियों पर बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए मनमानी सेंसरशिप लगाने और कानून का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

ग्रोक द्वारा अपशब्दों के प्रयोग को लेकर आईटी मंत्रालय की जांच

X का यह कदम तब सामने आया है, जब एआई चैटबॉट ग्रोक द्वारा हिंदी में अपशब्दों के प्रयोग को लेकर सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय जांच की तैयारी में है। मंत्रालय ने कहा है कि वह इस मामले को लेकर X के संपर्क में है और इसकी जांच करेगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय यह पता लगाएगा कि किस कारण से ग्रोक ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हाल ही में, एलन मस्क के एआई चैटबॉट ग्रोक ने उपयोगकर्ताओं से उकसाने के बाद हिंदी में अपशब्दों से भरी प्रतिक्रिया दी थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एआई के भविष्य को लेकर चर्चा छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें - मेरठ के मुस्कान जैसी गोपाली! पति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्रेमी संग कर डाला ये काम 

X की कानूनी कार्रवाई और AI chatbots की नियमन की दिशा में यह कदम भारतीय सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ते विवाद को और गंभीर बना सकता है।

 

Published By: Divya

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in