रोमांच से भरी है सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, ट्रंप बोले- बाइडेन ने छोड़ा तो मैंने पूरा किया वादा

सुनीता को पहले लाने वाले स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 25 दिनों में 5 हीलियम लीक भी हुए। ऐसे में नासा की चिंता बढ़ गई थी।

19 March 2025

और पढ़े

  1. बॉन्डी बीच गोलीबारी: आम नागरिक बना हीरो, हमलावर को दबोचकर टाली बड़ी तबाही, VIDEO...
  2. ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी से दहशत, बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग
  3. मेक्सिको के नए टैरिफ नियम पर भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, कूटनीतिक प्रयास जारी
  4. अमेरिका: रोड आइलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फायरिंग; 2 की मौत, 8 घायल
  5. इमरान खान की रिहाई की आवाज दबाने का आरोप, जेमिमा गोल्डस्मिथ ने एलन मस्क को लिखा खुला पत्र
  6. भारत पर ट्रंप के टैरिफ को डेमोक्रेट सांसदों ने दी चुनौती, अवैध बताते हुए पेश किया प्रस्ताव
  7. ट्रेड वॉर के बीच मोदी-ट्रंप की बातचीत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें
  8. अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने लगाया भारत पर 50% टैरिफ, व्यापार पर पड़ सकता है बड़ा असर
  9. जापान के होक्काइडो में 6.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी के बाद नया झटका
  10. अब अमेरिकी पर्यटक वीजा के लिए दिखानी होगी पिछले पांच साल की सोशल मीडिया हिस्ट्री, जानें क्या है नया नियम
  11. कौन है ये महिला जिसको पाक सेना के प्रवक्ता ने मारी आंख? वीडियो हुआ वायरल
  12. अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराया
  13. ऑस्ट्रेलिया में आज से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग हो जाएगा प्रतिबंधित
  14. पाकिस्तान मुर्दाबाद... पाक में अलग सिंधुदेश की मांग को लेकर भारी हिंसा, कराची में पथराव-तोड़फोड़
  15. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, भारतीय चावल और कनाडाई खाद पर नए टैरिफ की तैयारी

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने चार साथियों के साथ मंगलवार देर रात 3: 27 बजे पृथ्वी पर लौट आई हैं। इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन से सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर लौटने में 17 घंटे का वक्त लगा। सुनीता विलियम्स NASA के 8 दिन के जॉइंट 'क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन' पर गई थीं, लेकिन स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के थ्रस्टर्स में आई परेशानी के कारण इनका 8 दिन का सफर 9 महीने में बदल गया।

सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले ट्रंप, पूरा किया वादा, बाइडन ने तो छोड़ रखा था

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से कहा, जब मैं ऑफिस में आया तो मैंने एलॉन मस्क से कहा कि हमें सुनीता और बुच विल्मोर को वापस लाना ही होगा। बाइडेन ने उन्हें छोड़ दिया है। अब वे वापस आ गए हैं। उन्हें बेहतर होना होगा और जब वे बेहतर हो जाएंगे तो वे राष्ट्रपति ऑफिस में आएंगे।

कब और क्यों स्पेस स्टेशन गईं सुनीता विलियम्स ?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता को टेस्ट करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्रॉफ्ट को मैन्युअली भी उड़ाना था।

कब और कैसे लॉन्च किया गया बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट

5 जून 2024 की रात 8:22 बजे एटलस V रॉकेट के जरिए बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट लॉन्च हुआ था, जो 6 जून को स्पेस स्टेशन पहुंचा था।

इतने लंबे समय तक स्पेस में कैसे फंस गए सुनीता और विल्मोर ?

स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 25 दिनों में 5 हीलियम लीक भी हुए। हीलियम प्रोपेलैंट को थ्रस्टरों तक पहुंचाने के लिए बहुत अहम है। ऐसे में स्पेसक्राफ्ट के सुरक्षित रूप से लौटने पर चिंताएं थी। इसके बाद नासा ने फैसला लिया कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को 6 सिंतबर 2024 को अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही पृथ्वी पर वापस ले आया गया।

क्रू-10 मिशन को इतनी देरी से क्यों भेजा गया

स्पेसएक्स के पास अभी 4 ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट हैं। एंडेवर, रेजीलिएंस, एंड्योरेंस और फ्रीडम और पांचवें स्पेसक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। क्रू-10 के लिए इसी पांचवें स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाना था। मैन्युफैक्चरिंग में देरी से क्रू-10 मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया। हालांकि, बाद में नासा ने क्रू-9 को वापस लाने में हो रही देरी को देखते हुए क्रू-10 के लिए पुराने एंड्यूरेंस स्पेसक्राफ्ट के ही इस्तेमाल का फैसला लिया गया।

- युक्ति राय

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in