MINI ने भारतीय बाजार में अपनी खास हैचबैक Cooper Oxford Edition को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस लिमिटेड एडिशन कार की एक्स-शोरूम कीमत 55.50 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने यह कार MINI की ब्रिटिश विरासत और आधुनिक डिजाइन को मिला कर पेश किया है। बता दें कि इस Oxford Edition को कंपनी के ब्रिटेन स्थित Oxford प्लांट में आधुनिक MINI कारों के उत्पादन के 25 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया गया है।

इस कार में कई तरह के फीचर्स दिए गए है, जो Union Jack से प्रेरित रूफ ग्राफिक्स, खास अलॉय व्हील और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। वहीं, इस कार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 HP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर बुकिंग की बात करें तो इसकी बुकिंग MINI डीलरशिप पर की जा सकती है और डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।

जानिए एक्सटीरियर में क्या है खास

कार के एक्सटीरियर की बात करें तो MINI Cooper Oxford Edition को दो रंगों में पेश किया गया है। जिसमें Indigo Sunset Blue और Chilli Red है। बता दें कि दोनों रंगों के साथ सफेद रूफ दी गई है, जिस पर ब्रिटेन के झंडे Union Jack का बड़ा ग्राफिक दिया गया है। कार के फ्रंट ग्रिल से लेकर पीछे तक लाल और सफेद रंग की स्ट्राइप भी मिलती है। इसके अलावा कार में सफेद ORVM कवर और 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलते है जिसके वजह से इसके लुक को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता हैं। वहीं, इसके पीछे की तरफ Union Jack और चेकर्ड रेसिंग फ्लैग से प्रेरित खास स्टिकर दिया गया है। हालांकि, कार के मूल डिजाइन और तीन दरवाजों वाले लेआउट में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह एडिशन मुख्य रूप से खास स्टाइलिंग और ब्रिटिश पहचान पर फोकस करता है।

केबिन में मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स

अब बात करते है कि कंपनी ने कार के केबिन नें क्या प्रीमियर दिया है, तो अंदर ब्लैक John Cooper Works यानी JCW स्पोर्ट सीटें दी गई हैं। स्टीयरिंग व्हील, फ्लोर मैट, डोर सिल और चाबी पर भी Union Jack से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसमें 9.4-इंच की गोल OLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो MINI Operating System 9 पर काम करती है। बता दें कि इसमें टच और वॉयस कमांड की सुविधा दिया गया है। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में पैनोरमिक ग्लास रूफ और इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। MINI Experience Modes के जरिए ड्राइवर डिस्प्ले, लाइटिंग और साउंड के अनुभव को बदल सकता है। हालांकि, इसके इंटीरियर का मूल लेआउट स्टैंडर्ड Cooper जैसा ही है।

ये भी पढ़ें- Tesla की नई Roadster मचाएगी धूम! रॉकेट की तरह हवा में भी करेगी करतब; 3 वेरिएंट के साथ हुई पेश

जानिए इंजन के बारे में

इंजन के बारे में बात करें तो MINI Cooper Oxford Edition में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। बता दें कि यह इंजन 204 HP की अधिकतम पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो आगे के पहियों को पावर भेजता है। कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6.6 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 242 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसकी ईंधन दक्षता 16.82 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। इसमें अडैप्टिव सस्पेंशन और JCW स्पोर्ट ब्रेक भी मिलते हैं। वहीं, इस लिमिटेड एडिशन में इंजन या पावर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत 55.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम है और यह सीमित संख्या में CBU(Completely Built Unit) बनी हुई कार के रूप में भारत लाई गई है।