Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़े सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी बहुप्रतीक्षित वॉर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा तेज है। अब अभिनेता ने अपने नए प्रोजेक्ट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर होगी, जिसे मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे।

सलमान ने दी फैंस को खुशखबरी

सलमान खान ने इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की। उन्होंने निर्देशक वामशी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस को दी है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होगी। साथ ही, इसे बड़े पैमाने पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

पहली बार सलमान और वामशी साथ मिलकर करेंगे काम

यह प्रोजेक्ट कई मायनों में खास माना जा रहा है। सलमान खान और वामशी पैडिपल्ली की यह पहली साथ काम करने वाली फिल्म होगी, जिससे दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है। वामशी पहले भी कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में इस नई जोड़ी से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद की जा रही है।

2022 में तेलुगू फिल्म में नजर आ चुके हैं

बता दें कि सलमान खान इससे पहले साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक खास कैमियो किया था। इस फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था और यह बॉलीवुड-टॉलीवुड के बीच एक मजबूत कड़ी साबित हुई थी।

सुर्खियों में 'मातृभूमि'

वहीं, सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' बताया जा रहा था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं।

Writen By: Geeta Sharma