West Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही राजनीतिक सगर्मियां तेज हो गई है। सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। 29 मार्च रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली के दौरान कहा कि भाजपा लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है और यह भी आरोप लगाया कि वे किसी धर्म में विश्वास नहीं करते। आगे सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी के राज वाले राज्यों में दंगे होते हैं, आदिवासियों का शोषण किया जाता है।

बीजेपी के खिलाफ होनी चाहिए चार्जशीट: सीएम ममता

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। लेकिन उनके अनुसार असली चार्जशीट तो बीजेपी के खिलाफ होनी चाहिए। गुजरात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं। वहीं अब ममता बनर्जी के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरम कर दिया है।

जानें बंगाल चुनाव का शेड्यूल

बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा। वहीं इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में इस बार कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में करीब 7 करोड़ वोटरों के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।

चुनाव में थर्ड जेंडर वोटर निभाएंगे अहम भागीदारी

1402 थर्ड जेंडर वोटर हैं, जो इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे। पिछले चुनाव की बात करें तो साल 2021 में यहां 8 चरणों में मतदान हुआ था। उस चुनाव में TMC ने 215 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी। BJP को 77 सीटें मिली थीं। उस समय टीएमसी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Writen By: Geeta Sharma