Imran Khan: पाकिस्तान की सत्ता में लगातार अलग-अलग मोड़ देखने को मिल रहा है। बलूच लड़ाके के आगे पाक आर्मी बेबस नजर आ रही है, तो पीओके में आवाम ने शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके इतर खैबर पख्तूनख्वा में मौजूदा सरकार को हटाकार आपातकाल लागू कर दिया है।

जेल में इमरान खान से मिलने को लेकर पीटीआई के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सड़कों पर जिसने मुल्ला मुनीर की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं अब एक सवाल तेजी से फैल रहा है कि क्या आसिम मुनीर पूर्व पीएम इमरान खान से बदला रहे है। चलिए आपको बताते है क्या है पूरा कहानी।

क्या इमरान खान से बदला ले रहे है आसिम मुनीर

दरअसल इस विवाद की जड़ें 2019 में मिलती हैं, जब खान प्रधानमंत्री थे और मुनीर 'इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस' (ISI) के महानिदेशक के पद पर थे। सेना प्रमुख के बाद, देश में इस पद को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। मुनीर लगभग आठ महीने तक इस पद पर रहे, जिसके बाद उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को नियुक्त कर दिया गया।

किसी भी सैन्य अधिकारी के लिए इस पद पर यह सबसे छोटा कार्यकाल था। हालांकि सेना ने इस बदलाव के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, लेकिन बाद में सामने आए बयानों में आरोप लगाया गया कि मुनीर ने खान की पत्नी, बुशरा बीबी और उनके करीबी लोगों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई थी।

बाद में खान ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि मुनीर ने उनके सामने भ्रष्टाचार का कोई सबूत पेश नहीं किया था, और न ही उन्हें इस मुद्दे को उठाने की वजह से हटाया गया था। इसके उलट, खान की पार्टी ने आरोप लगाया कि खुफिया एजेंसी के प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद, मुनीर ने इस बारे में बात करने के लिए बुशरा बीबी से संपर्क करने की कोशिश की थी।

फिर भी, यह घटना उनके रिश्तों को लेकर बाद में लगाई गई अटकलों का एक अहम आधार बन गई। खान के आलोचकों और समर्थकों ने इसे अलग-अलग तरह से समझा है। वहीं, कोई ठोस सार्वजनिक स्पष्टीकरण न होने की वजह से, निजी रंजिश के आरोप अभी भी बने हुए हैं। इस तरह, खुफिया विभाग के भीतर लिया गया एक प्रशासनिक फैसला, एक बहुत बड़ी राजनीतिक कहानी का हिस्सा बन गया।

खैबर पख्तूनख्वा में फिर बढ़ी चिंता

आपातकाल के बाद से ही खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर स्थिति चिंताजनक बनती जा रहा है। पाक सेना द्वारा लगातार वहां पर लोगों पर गोलियां चलाई जा रही है। इसके अलावा आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो पुलिस और लोग आमने-सामने है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान में हालात औऱ बिगड़ सकते है।