Canada Fire: अल्बर्टा में कनाडाई फोर्सेज बेस (CFB) वेनराइट में लगी भीषण आग के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या यह केवल एक हादसा है या कनाडा को स्थिर करने की बड़ी साजिश है। अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं है। इसी बीच कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बयान और अधिकारियों की प्रेस ब्रीफिंग के बाद, घटना  को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आई है। 

वहीं अब Canada Fire को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है कि क्या यह महज एक हादसा है या फिर कोई बड़ी साजिश है। डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा को अमेरिका में मिलने की बात करते रहे है।

Canada Fire हादसे पर PM Mark Carney ने जताई चिंता

कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "अल्बर्टा के CFB वेनराइट में एक गंभीर घटना घटी, जिसके कारण बड़े पैमाने पर आग लग गई। हमारी संवेदनाएं उन बहादुर महिलाओं और पुरुषों के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं।

हम अल्बर्टा सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रीमियर स्मिथ और मैं लगातार संपर्क में हैं, और हमारे संबंधित मंत्री तथा अधिकारी भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं"।

भीषण आग से कई लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए चारों लोग 'प्रिंसेस पैट्रिशियाज़ कैनेडियन लाइट इन्फैंट्री' की तीसरी बटालियन में तैनात थे। इसके साथ ही अस्पताल में अभी 39 मरीजों का इलाज जारी है। जिसमे कम से कम 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। CFB वेनराइट में लगभग 30 आपातकालीन इकाइयाँ पहुँचीं, जिनमें 22 एम्बुलेंस और आठ विमान शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से पहले सैनिक ग्रेनेड और हमले का अभ्यास कर रहे थे। प्रशिक्षण क्षेत्र में घास में आग लग गई, और "असामान्य रूप से तेज हवाओं" के कारण यह तेजी से फैल गई और इसकी दिशा भी बदल गई।

हादसे के बीच अमेरिका की क्यों हो रही है चर्चा

कनाडाई फोर्सेज बेस में लगी आग के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। मालूम हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा को अमेरिका में शामिल करने का प्रस्ताव देते रहे है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है, हालांकि अधिकारिक तौर पर हादसे को लेकर कनाडा की सरकार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन हादसे के बाद अब इनकी चर्चाएं शुरू हो गई है।

 यह भी पढ़े - रक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में Mehrdad Akhlaghi! ट्रंप को खुली चेतावनी, ईरान-अमेरिका टकराव में नया मोड़?