Mehrdad Akhlaghi: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने अपने नए रक्षा मंत्री का ऐलान कर दिया है। ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को धमकी दी कि अगर वाशिंगटन ने उनके देश के खिलाफ अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू किया, तो वे अमेरिका और मध्य पूर्व में उसके सहयोगियों को "भारी नुकसान" पहुंचाएंगे।

जिसने दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ा दिया है। ईरान के रक्षा मंत्री ने तो ट्रंप को खुली चेतावनी दे डाली है। आईए आपको बताते है पूरी कहानी।

Mehrdad Akhlaghi बने ईरान के नए रक्षा मंत्री

“लोगों को आश्वस्त रहना चाहिए कि वे हम पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेंगे,” संसद में विश्वास मत हासिल करने के तुरंत बाद अखलागी ने पत्रकारों से कहा। “अगर वे (अमेरिका) ऐसा करते हैं, तो उन्हें और इस क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।”

ईरानी सांसदों ने इससे पहले अखलागी को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। सरकारी वेबसाइट के अनुसार, कुल 277 डाले गए वोटों में से अखलाघी "237 वोटों के समर्थन के साथ इस पद के लिए चुने गए"।

ट्रंप को क्या चेतावनी दे गए अखलाघी?

रक्षा मंत्री बनने के बाद अखलाघी ने अमेरिका को लेकर बेहद सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला करने की गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया व्यापक और अप्रत्याशित होगी। उन्होंने ट्रंप को यह भी संदेश दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को क्षेत्र में मौजूद अपने सैनिकों की सुरक्षित वापसी के बारे में सोचना चाहिए।

अखलाघी ने अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर बमबारी किए जाने की स्थिति में अमेरिकी सैनिकों को भारी नुकसान होने की चेतावनी भी दी। उनका यह बयान अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु और ऊर्जा ठिकानों पर संभावित हमलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है।

यह तो साफ है आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच टकराव वाली स्थिति देखने को मिल सकती है। यानि आने वाले दिनों में एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति हो सकती है। 

यह भी पढ़े - नई दिल्ली: रूसी तेल पर ट्रंप का यू-टर्न! पुतिन को राहत, भारत को फायदा या अमेरिका की कोई बड़ी रणनीति?