West Bengal News: निर्वाचन आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी महानिदेशक सीमा खान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह FIR महुआ मोइत्रा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग की आईटी महानिदेशक सीमा खान पर की है। महुआ मोइत्रा का इस मामले पर कहना है कि उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दी थी।
महुआ मोइत्रा ने दर्ज कराई FIR
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने निर्वाचन आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी महानिदेशक सीमा खन्ना के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इस मामले में महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में सीमा खन्ना के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। थाने के SHO की तरफ से कहा गया है कि FIR के लिए मामला बनता है या नहीं, इसे देखते हुए 5 तारीख तक का समय महुआ मोइत्रा की तरफ से मांगा गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि, मैं फॉलो-अप के लिए 6 को वापस आऊंगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में शुरुआती जांच शुरु कर दी है।
Filed a complaint to register FIR against Seema Khanna DG IT @ECISVEEP at Parliament Street PS today. SHO asked for time till 5th to see if case made out for FIR. Told him I will be back on 6th to follow up. @MamataOfficial @RahulGandhi pic.twitter.com/1JsrmvTVKL
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 30, 2026
विपक्ष ने किया सीमा खन्ना का घेराव
निर्वाचन आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी महानिदेशक के पद पर सीमा खन्ना तैनात हैं। सीमा खान चुनाव आयोग की सभी जानकारी और IT सिस्टम की देख-रेख का काम करती है। साल 2025 में नेशनल इन्फर्मेटिक्स सेंटर से सीमा खन्ना प्रतिनियुक्ति पर चुनाव आयोग में तैनात हुई थीं। कांग्रेस, TMC और CJP समेत विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार और सीमा खन्ना को घेरा है। विपक्ष ने सीमा खन्ना पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ERO और ब्लॉक-लेवल अधिकारियों को वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए सॉफ्टवेयर के बैक-एंड में बदलाव भी करा था।
विभाग में प्रमुख के तौर पर नियुक्त थी सीमा खन्ना
जनवरी में चुनाव आयोग ने ECINet लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए कई ऐप्स और डेटाबेस को एक साथ जोड़ने का काम किया जाता है। इस डिजिटल सिस्टम का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है। मामले में विवाद उस समय शुरु हुआ जब आरोप लगा कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए डेटाबेस का पूरा एक्सिस दिल्ली स्थित IT विभाग पर ज्यादा देखने को मिला। सीमा खन्ना इसी विभाग की प्रमुख के तौर पर नियुक्त हैं।
यह भी पढ़ें: हारी सीजन से पहले फटा महंगाई बम, कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 महंगा; दिल्ली में ₹2,810 के पार