Rajasthan Panchayat Election 2026 Dates: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में चुनावी हलचल तेज होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे।

पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान की तारीखें इस तरह रहेंगी:

  • पहला चरण: 23 अक्टूबर
  • दूसरा चरण: 29 अक्टूबर
  • तीसरा चरण: 4 नवंबर
  • चौथा चरण: 14 नवंबर

सभी चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सरपंच और वार्ड पंच के लिए अलग तारीख

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी चार चरणों में ही कराए जाएंगे, लेकिन इनके लिए मतदान की तारीख पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव से अलग रखी गई है।

  • पहला चरण: 25 अक्टूबर
  • दूसरा चरण: 31 अक्टूबर
  • तीसरा चरण: 6 नवंबर
  • चौथा चरण: 16 नवंबर

इस तरह अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से लेकर नवंबर के मध्य तक राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में चुनावी प्रक्रिया चलेगी।

8 अक्टूबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

पंचायत चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया 8 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

इसके बाद:

  • 14 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की जांच
  • 15 अक्टूबर: नाम वापस लेने की आखिरी तारीख

यानी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास नामांकन दाखिल करने के बाद अपनी उम्मीदवारी पर फैसला लेने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय रहेगा।

चरण अधिसूचना की तारीख मतदान
पहला चरण 8 अक्टूबर 23 अक्टूबर
दूसरा चरण 13 अक्टूबर 29 अक्टूबर
तीसरा चरण 19 अक्टूबर 4 नवंबर
चौथा चरण 21 अक्टूबर  14 नवंबर

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए चरणवार अधिसूचना भी अलग-अलग तारीखों पर जारी होगी।चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों पर निर्वाचन आयोग के नियम लागू रहेंगे। 

यह भी पढ़े- भारत-रूस संबंधों पर जयशंकर की अहम बैठक, यूक्रेन युद्ध से 70 हजार भारतीय कामगारों तक हुई चर्चा