Hyderabad Police Operation Kavach : हैदराबाद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हैदराबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' (Operation Kavach) के तहत एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया है।
इस अभियान के तहत विशेष रूप से चारमीनार ज़ोन के 15 पुलिस थाना क्षेत्रों में 500 से अधिक पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आधी रात को यह विशेष कार्रवाई की।
डीसीपी ने दी जानकारी
हैदराबाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चारमीनार जोन के 15 पुलिस थाना क्षेत्रों में 'ऑपरेशन कवच' चलाया, जिसमें 500 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया।
चारमीनार जोन के डीसीपी किरण खरे ने ऑपरेशन कवच की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में सुरक्षा अभियान के तहत रात 1 बजे से 3 बजे के बीच पुलिस सक्रिय हुई।
चारमीनार जोन में 2 घंटे चला ऑपरेशन
विशेष रूप से चारमीनार जोन में इस ऑपरेशन को चलाया गया। जिसमें 15 पुलिस थानों की पुलिस फोर्स को तैनाती दी गई थी। ऑपरेशन कवच में 500 से अधिक पुलिसकर्मी समेत अधिकारियों ने हिस्सा लिया। देर रात 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच 2 घंटे तक यह ऑपरेशन चला।
वाहनों की ली तलाशी
इस ऑपरेशन में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों और हथियारों सहित अवैध वस्तुओं का पता लगाना था। पुलिस ने अनधिकृत VIP चिह्नों वाले या अवैध रूप से संशोधित वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
ऑपरेशन चबूतरा से आवारागर्दी पर रोक
चारमीनार जोन में लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ऑपरेशन कवच को चलाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी। इसके तहत दुकानों की निगरानी भी की गई।
जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि वे रात 1 बजे के बाद बंद हो जाएं और 'ऑपरेशन चबूतरा' चलाया जाए, जिसका उद्देश्य रात में सार्वजनिक स्थानों पर आवारागर्दी को रोकना है।
सफल रहा ऑपरेशन कवच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, 'ऑपरेशन कवच' काफी सफल साबित हुआ है। यह चारमीनार जोन में जन सुरक्षा के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है। जिसमें रात 1:00 बजे के बाद दुकानों के बंद होने की निगरानी करना और 'ऑपरेशन चबूतरा' जारी रखना शामिल है।
हजारों लोगों को दिया परामर्श
डीसीपी के मुताबिक निरंतर सुरक्षा प्रयासों के तहत पुलिस ने बीते दिनों हजारों लोगों को परामर्श लिया है। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों में हमने लगभग 4,000 से 5,000 लोगों को परामर्श प्रदान किया है; 'ऑपरेशन कवच' इन सतत सुरक्षा प्रयासों का अगला चरण है।
यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर कार से टकराई वलसाड-हिसार एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला; जांच के आदेश जारी