ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
चाय और मैगी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी। इसके बाद परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई। ऐसे में खाने-पीने की किसी चीज से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मौत की वजह फूड पॉइजनिंग है या कुछ और।
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, रात में खाई थी मैगी ! #रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्य सुबह मृत पाए गए। परिजनों के मुताबिक, रात में मेला देखकर लौटने के बाद परिवार ने मैगी और चाय पी थी। प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, फॉरेंसिक और फूड सेफ्टी टीम जांच में जुटी हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। @noidapolice @UPGovt @UPPViralCheck #GreaterNoida #Rabupura #FoodPoisoning #UttarPradeshNews
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) October 17, 2026
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत कैसे हुई। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चिंता का माहौल है।
ये भी पढ़ें- आज कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट