Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने AAP का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। AAP के सिद्धांतों से भटकाव को उन्होंने इस दलबदल का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस में शामिल हुई हूं। मेरी सभी से गुजारिश है कि अपने वोट बटने न दें। ज्ञानेश कुमार ने पहले ही प्रधानमंत्री मोदी की बात सुनकर वोट चोरी की और भाजपा के खाते में डाल दिया। हमें अब अपने वोट बिखरने नहीं देने हैं। हमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ना है और एक छतरी के नीचे आकर भाजपा को हराना है।

राहुल गांधी को बताया ईमानदार और सच्चा नेता

आम आदमी पार्टी के कई नेता पूर्व में दूसरी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इस लिस्ट में आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ भी शामिल हो चुकी हैं। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। प्रियंका कक्कड़ दिल्ली मूल रूप से दिल्ली की निवासी है। उनका कहना है कि मैं दिल्ली में पली बढ़ी हूं। लेकिन मुझे अब वैसी दिल्ली नहीं मिल पा रही है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जो RESILIENT हैं। कांग्रेस में एक सोल है।

कांग्रेस में शामिल होने पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन इसलिए छोड़ा है, क्योंकि इसके संयोजक ने कहा था कि वह गाड़ी बंगला नहीं लेंगे। आज CHARTERD PLAIN का इस्तेमाल हो रहा है। उनका कहना है कि मैने यह भी देखा है कि आज हमारे देश की राजनीति में कोई ईमानदार और सच्चा नेता है। तो वह और कोई नहीं राहुल गांधी हैं। वे ही ऐसे नेता हैं जिन्होंने कैमरे के सामने कभी आंसू नहीं बहाए और उन्हें नीचा दिखाने या अपमानित करने के लिए जी जान लगाने के बाद भी वह लगातार डटे रहे।

जानिए कौन है प्रियंका कक्कड़?

प्रियंका कक्कड़ के पास यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया (University of Pennsylvania) से लॉ में मास्टर्स डिग्री (LLM) हासिल कर चुकी हैं। वह पिछले 17 साल से कानून के क्षेत्र में प्रैक्टिस करती रही हैं। प्रियंका कक्कड़ ने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2013 से की। 'आप' में रहते हुए प्रियंका कक्कड़ ने तेलंगाना की ऑब्जर्वर (2017-2019), साउथ दिल्ली संसदीय क्षेत्र की लीगल हेड और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सलाहकार (2021-2023) के रूप में काम किया था।

वह आम आदमी पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी थी। जिसकी वजह से साल 2023 में उन्हें 'आप' ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किया था। टीवी डिबेट्स के दौरान प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी का पक्ष मुखरता से रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आज 3 अक्टूबर को प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

 यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के स्पीयर कोर और APS के छात्रों ने 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' में लिया भाग, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश