Aaryavir Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग को भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सहवाग ने अपनी तूफानी पारी से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं और उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में एक दोहरा शतक भी ठोका था। अब उनके बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग भी उनके नक्शेकदमों पर चल रहे हैं और गेंदबाजों की खूब पिटाई कर रहे हैं।

आर्यवीर इस समय विनू माकड़ ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 की कप्तानी कर रहे हैं और एक मुकाबले में उन्होंने कप्तानी पारी खेल साबित कर दिया कि वह अपने पिता की तरह ही एक बड़े बल्लेबाज बनने की राह पर निकल चुके हैं। इस मैच में उन्होंने मैदान के चारों और दर्शनीय शॉट्स खेले और विपक्षी टीमों की खूब धुनाई की।

चंडीगढ़ के गेंदबाजों की लगाई क्लास

शुक्रवार (16 अक्टूबर) को विजयनगरम के डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ अंडर-19 और दिल्ली अंडर-19 के बीच एक धमाकेदार मुकाबला खेला गया, जिसमें 18 वर्षीय आर्यवीर सहवाग ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 143 गेंदों पर 173 रन की शानदार कप्तानी पारी खेली।

उनकी इस पारी में 19 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 121 का रहा। कप्तान के इस शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए।

अकेले लड़ते रहे छोटे सहवाग

दिल्ली अंडर-19 के लिए आर्यवीर पारी की शुरुआत करने आए थे और उनके साथ अर्नव बुग्गा दे रहे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की, जिसमें बुग्गा ने 47 रन बनाए। इस पार्टनशिप के टूटने के बाद एक छोर से आर्यवीर रन बनाते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उनको पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल पा रहा था।

हालांकि, आर्यवीर ने अकेले मोर्चा संभाला और दूसरे बल्लेबाज को सिर्फ टिकने को कहा और दूसरे छोर से वह चौके-छक्कों की बारिश कर रहते रहे और अंत में अपनी टीम को 50 ओवर में 289 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कर्नाटक के खिलाफ रहे थे फ्लॉप

इससे पहले कर्नाटक के खिलाफ आर्यवीर सहवाग का बल्ला खामोश रहा था और इसके चलते दिल्ली की टीम को शर्मनाक हार मिली थी। दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 418 बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 220 रन पर ढेर हो गई और 198 रन से मुकाबला गंवा दिया। इस मुकाबले में आर्यवीर ने सिर्फ 32 रन बनाए थे, लेकिन पिछले मैच की कमी को उन्होंने चंडीगढ़ अंडर-19 के खिलाफ 173 रन की शानदार पारी खेल सारी कसर पूरी कर दी।

ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे 5वां टी20, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस