West Indies Probable Playing XI: शनिवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं तो इतने ही मैच वेस्टइंडीज के पक्ष में गए हैं। ऐसे में बेंगलुरू में सीरीज डिसाइडर भिड़ंत देखने को मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में मेहमान वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

शाई-ज्वेल करेंगे पारी की शुरुआत

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस सीरीज में बेहद कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां देखने को मिली हैं और दोनों वेस्टइंडीज की जीत में आई है। ऐसे में पांचवें मैच में भी वह अपनी टीम के लिए एक मैच विनिंग नॉक खेलना चाहेंगे।

उनके ओपनिंग साझेदार के तौर पर ज्वेल एंड्रयू को मौका मिल सकता है। ज्वेल उंगली की चोट के कारण शुरुआती तीन मैच का हिस्सा नहीं थे लेकिन चौथे मैच में उन्होंने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। शाई और ज्वेल ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 52 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

हेटमायर-रदरफोर्ड मिडिल ऑर्डर में करेंगे विस्फोट

तीसरे नंबर पर शिमरोन हेटमायर और चौथे पर पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। हैदराबाद टी20 में हेटमायर ने 12 गेंदों पर 33 रन की तूफानी पारी खेली थी तो पॉवेल के बल्ले से 17 पर 24 निकले। इस दोनों को बेंगलुरु टी20 में फिर एक बार मौका मिल सकता है।

पांचवें नंबर पर शेरफेन रदकफोर्ड बैटिंग के लिए आ सकते हैं, जिन्होंने पिछले मैच में 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके अलावा कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर भी बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं और इस मैच में उनके बल्ले से भी आक्रामक पारियों की उम्मीद होगी।

कीमो पॉल की रफ्तार ढाएगी कहर!

हैदराबाद में मध्यम गति के तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 4 ओवर में 41 रन देकर 5 बल्लेबाजों का शिकार किया था और अपनी शानदार गेंदबाजी से पूरे मैच का परिणाम बदल दिया। अब टीम मैनेजमेंट को बेंगलुरु में भी कीमो से कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वहीं, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड भी तेज गेंदबाजी करने में सक्षम हैं और कप्तान इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं, स्पिन में गुडाकेश मोती और रोस्टन चेज के विकल्प उपलब्ध होंगे।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

ये भी पढ़ें- ’मैं तभी खेलूंगा…’ वर्ल्ड कप में नहीं खेलने पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, रोहित शर्मा से सीक्रेट बात को किया रिवील