टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
नेपाल में मौत के बीच जिंदगी की तलाश! 169 भारतीयों का रेस्क्यू, 3 और बचे अमित शाह ने जन्माष्टमी पर बिरला मंदिर में किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, पूजा-अर्चना की ट्रंप ने ईरान पर कसा शिकंजा! नए प्रतिबंधों से बढ़ा तनाव, अमेरिका का बड़ा एक्शन नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट! 5 सितंबर को सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश Air India Pilot पर गिरी गाज, AAIB रिपोर्ट के बाद नौकरी से बर्खास्त; टर्बुलेंस केस में ड्रग टेस्ट का मामला मणिपुर और असम में ड्रग्स पर बड़ा एक्शन, 82 करोड़ रुपये से ज्यादा का नशा बरामद; 6 गिरफ्तार जंतर-मंतर विवाद: चंद्रशेखर आजाद का 72 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े कदम की चेतावनी कोलकाता में बड़ा हादसा, श्यामपुकुर इलाके में इमारत गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
खेल

रोहित शर्मा ने अगर लिया संन्यास, तो इन 2 खिलाड़ियों में से कोई एक होगा 2027 वर्ल्ड कप में भारत का ओपनर

हिटमैन रोहित शर्मा के टीम से बाहर होने के बाद ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को शुभमन गिल के साथ ओपन करने का मौका मिल सकता है।

रोहित शर्मा ने अगर लिया संन्यास, तो इन 2 खिलाड़ियों में से कोई एक होगा 2027 वर्ल्ड कप में भारत का ओपनर
Rohit Sharma, Team India

Rohit Sharma Retirement: हिटमैन रोहित शर्मा को लेकर हाल ही में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अपना फाइनल फैसला सुनाया और यह कन्फर्म किया कि हिटमैन कहीं नहीं जा रहे और आगे भी खेलते रहेंगे। लेकिन अगर रोहित संन्यास लेते हैं तो कौन उनकी जगह ओपन कर सकता है आइए उस पर चर्चा कर लेते हैं।

Rohit Sharma के संन्यास की लगातार उड़ रही हैं अफवाहें

खबरें थी कि हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनाने के पूरी तरह से खिलाफ हैं। इस वजह से उन्होंने इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान ही हिटमैन के संन्यास की सारी तैयारी कर दी थी। मगर अंत में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने उनका यह प्लान फ्लॉप कर दिया।

और इसी कड़ी में एक बार फिर रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सचिव ने पुष्टि कर दी कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं और आगे खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, "वो सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं। आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए थे। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मौका नहीं देना चाहता।"

देवजीत सैकिया ने तो यह साफ शब्दों में कह दिया है कि हिटमैन कहीं नहीं जाएंगे। लेकिन अगर वो टीम से ड्रॉप किए जाते हैं तो इस दौरान ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को शुभमन गिल के साथ ओपन करने का मौका मिल सकता है

यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस

कुछ ऐसे हैं ईशान किशन के आंकड़े

ईशान किशन भारतीय कप्तान शुभमन गिल के काफी अच्छे दोस्त हैं और वनडे में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा के बाद उन्हें गिल के साथ ओपन करते देखा जा सकता है। ईशान ने अब तक 32 वनडे मैचों की 28 पारियों में 1107 रन बनाए हैं। उन्होंने 42.57 के औसत व 107.05 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 210 रन है और उन्होंने 2 शतक व 7 अर्धशतक जड़े हैं।

कुछ ऐसे हैं यशस्वी जायसवाल के आंकड़े

वनडे क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल को अब तक केवल 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 2 शतक के साथ 285 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन का है। वनडे में उनका औसत 71.25 जबकि स्ट्राइक रेट 97.60 का है। वो उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिसने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ रखा है।

ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर किस पर मैनेजमेंट भरोसा जताएगी और कौन रोहित की गैर मौजूदगी में अपने बल्ले का दम दिखाएगा। या हिटमैन ही हमें खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: "इंडिया उसके बिना नहीं जीत सकती....", 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए साउथ अफ्रीकी दिग्गज

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो