टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट पाकिस्तानी महिला टीम की विकेटकीपर गुल फिरोजा पर ICC का एक्शन IIT Kanpur का AI कमाल! बिना सर्वे बताएगा परिवारों की आर्थिक स्थिति रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शेयर की बेटी दुआ की बर्थडे फोटोज गौरव भाटिया ने सीजेपी और उसके नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट और टीम ने CM योगी से मुलाकात की 350 करोड़ से घटकर 120 करोड़ हुई सलमान खान की फीस PG के लिए लेना होगा लाइसेंस, रेंट भी होगा तय, रेखा सरकार की तैयारी चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत
खेल

"इंडिया उसके बिना नहीं जीत सकती....", 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए साउथ अफ्रीकी दिग्गज

हाल ही में पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स भारतीय स्टार रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए और उन्होंने हिटमैन के इम्पोर्टेंस के बारे में बात की।

"इंडिया उसके बिना नहीं जीत सकती....", 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए साउथ अफ्रीकी दिग्गज
Jonty Rhodes on Rohit Sharma

Jonty Rhodes on Rohit Sharma: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने जा रहा है। इस दौरान कुल 14 टीमें हमें एक्शन में नजर आने वाली हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा अभी रोहित शर्मा की चल रही है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि वो वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। लेकिन हाल ही में पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज जोंटी रोड्स उनके सपोर्ट में आए और उन्होंने हिटमैन के इम्पोर्टेंस के बारे में बात की।

रोहित शर्मा को मौका नहीं देना चाहते कोच और चयनकर्ता

दरअसल, रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं और बढ़ती उम्र के कारण उनका लगातार खेल पाना मुश्किल होते जा रहा है। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका देने के सख्त खिलाफ हैं। इस वजह से वो उन्हें जानबूझकर संन्यास दिलवाना चाहते हैं। हालांकि हिटमैन चाह रहे हैं कि वो स्क्वाड का हिस्सा बनें और खिताब जीतें।

यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस

रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए जोंटी रोड्स

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने हाल ही में JioStar से बात करते हुए कहा, "आपको यह याद रखना होगा कि वर्ल्ड कप का अनुभव भी एक ऐसी बात है, जिसे हम अक्सर ध्यान में नहीं रखते। हम खिलाड़ियों के टैलेंट, उनकी काबिलियत और उनके परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हैं।"

युवा खिलाड़ियों को लेकर रोड्स ने कहा, "हो सकता है कि उन्होंने शानदार पारियां खेली हों और उनका सीजन अच्छा रहा हो। लेकिन जब दबाव वाले पलों की बात आती है, तो वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा दबाव होता है। खिलाड़ी शारीरिक रूप से तो अपना ध्यान रख सकते हैं, लेकिन मानसिक मजबूती ऐसी चीज है, जिसे अक्सर खिलाड़ियों के चयन के समय ध्यान में नहीं रखा जाता।"

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "लेकिन एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जिसने चार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले हैं और दो बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया, मैं जानता हूँ कि यह कितना तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए, वर्ल्ड कप में टीम में रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी होना बहुत बड़ी बात है।"

कुछ ऐसे हैं हिटमैन के वर्ल्ड कप आंकड़े

हिटमैन रोहित शर्मा ने 50 वर्ल्ड कप के 28 मैचों की 28 पारियों में कुल 1575 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 140 रन है। उनके बल्ले से 60.57 के औसत और 105.49 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। हिटमैन ने 7 शतक व 6 अर्धशतक जड़ा है। वो वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। वहीं शतक के मामले में पहले स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का हुआ ऐलान, हिंदू खिलाड़ी बना कप्तान

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो