टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
यूपी में 3 नवंबर को होगी स्पेशल TET परीक्षा मुंबई से कोंकण के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, 510 KM सफर होगा आसान 3 करोड़ महिलाएं बनीं लखपति दीदी, अब 6 करोड़ का लक्ष्य बोले शिवराज सिंह चौहान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के घने जंगल वाले इलाके में हथियारों का जखीरा मिला दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाले में सत्येंद्र जैन को मिली राहत, मिली जमानत राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ जीतेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के कार्यालय पहुंचे सीएम योगी ने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण राम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में बैठक, नए CEO समेत पदाधिकारी रहे उपस्थित ‘अनिश्चतता के दौर में भारत आगे बढ़ रहा है’, PM मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा
खेल

BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं

BCCI सचिव ने अपना फाइनल फैसला सुना दिया है और बता दिया है कि हिटमैन रोहित शर्मा को 2027 का वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा या नहीं।

BCCI सचिव ने कर दिया फाइनल फैसला, जानें Rohit Sharma 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं
BCCI secretary Devajit Saikia on Rohit Sharma

BCCI Secretary Devajit Saikia on Rohit Sharma Future: हिटमैन रोहित शर्मा को लेकर लास्ट कुछ समय से लगातार तरह-तरह की बातें कही जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हिटमैन 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे। वहीं कइयों में यह बात कही जा रही है कि वो कहीं नहीं जा रहे। इसी कड़ी में इन्हीं सब चीजों के बीच BCCI सचिव ने अपना फाइनल फैसला सुना दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि हिटमैन खेल सकेंगे या नहीं।

Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI सचिव का ऐलान

दरअसल, आज (3 सितम्बर) बीसीसीआई हेडक्वार्टर में एक रिव्यू मीटिंग की गई। इस दौरान कई मुद्दों पर बात की गई और उनमें से सबसे बड़ा मुद्दा हिटमैन रोहित शर्मा का फ्यूचर था। लास्ट कुछ समय के कई लोग उन्हें संन्यास दिलवाना चाह रहे हैं। लेकिन वो संन्यास नहीं ले रहे और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सभी के होश उड़ा दे रहे हैं।

ख़बरें थी कि टीम इंडिया के मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने यह फाइनल कर लिया था कि इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद हिटमैन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने उनका प्लान चौपट कर दिया था और एक बार फिर उन्होंने सभी हेटर्स का प्लान चौपट कर दिया है। चूंकि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि हिटमैन कहीं नहीं जा रहे और आगे भी खेलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कभी नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये 3 महारिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के हैं असली बॉस

देवजीत सैकिया ने कही ये बात

रिव्यू मीटिंग के बाद आई खबर के अनुसार मैनेजमेंट रोहित शर्मा को लेकर पूरी आश्वस्त है। BCCI सचिव ने पुष्टि की है कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं। देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वो सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं। आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए थे। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मौका नहीं देना चाहता।" देवजीत ने साफ शब्दों में कह दिया है कि हिटमैन कहीं नहीं जाएंगे और इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने की पूरी कोशिश करेगी।

कुछ ऐसे हैं हिटमैन के ओवरऑल वनडे आंकड़े

साल 2007 में वनडे डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट के 288 मैचों की 280 पारियों में 11895 रन बनाए हैं। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा है। उनके बल्ले से 48.95 के औसत जबकि 93.04 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं।

हिटमैन ने इस बीच 34 शतक व 62 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बल्ले से 1126 चौके जबकि 369 छक्के आए हैं। सिर्फ वर्ल्ड कप में ही वो 28 मैचों की 28 पारियों में 1575 रन बना चुके हैं और इस बीच उनके बल्ले से 7 शतक व 6 अर्धशतक आए हैं।

यह भी पढ़ें: "इंडिया उसके बिना नहीं जीत सकती....", 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए साउथ अफ्रीकी दिग्गज

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो