Rohit Sharma Odi Records: बढ़ती उम्र की वजह से लास्ट कुछ समय से रोहित शर्मा को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। खबरें हैं कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट में शामिल कई लोग उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं।

लेकिन रोहित हर हाल में वर्ल्ड कप खेलना और जीतना चाह रहे हैं। ऐसे में उनका यह सपना पूरा होगा या नहीं यह तो बाद में पता चलेगा। मगर आइए आज के इस आर्टिकल के जरिए रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट के तीन ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है।

वनडे क्रिकेट में Rohit Sharma के तीन सबसे बड़े रिकॉर्ड

सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। 12 साल पहले साल 2014 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ इस दिग्गज बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। हिटमैन ने 173 गेंदों में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उनके बल्ले से 33 चौके और 9 छक्के आए थे। उनका यह रिकॉर्ड लास्ट 12 सालों से वैसे का वैसा ही है और आने वाले कई सालों तक इसे कोई भी नहीं तोड़ सकेगा, क्योंकि यह पारी अपने आप में एक चमत्कार थी।

यह भी पढ़ें: "वापसी तय है!" एशियन गेम्स से पहले टीम में कमबैक को लेकर ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

3 दोहरे शतक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने ओवरऑल वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 34 शतक जड़े हैं, जिसमें से तीन उनके दोहरे शतक हैं और यह बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में आज तक कोई भी बल्लेबाज दो दोहरे शतक भी नहीं जड़ पाया है। लेकिन हिटमैन ने तीन दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड बना रखा है। रोहित ने 2 नवंबर, 2013 को पहला दोहरा शतक जड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन ने 158 गेंदों में 209 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके व 16 छक्के आए। उन्होंने दूसरा शतक 13 नवंबर, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था। उस दौरान उन्होंने 264 रन बनाए। इसके बाद उनके बल्ले से अंतिम दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर, 2017 को आया। उस बीच उन्होंने 208 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान के तौर पर उन्होंने 153 गेंदों में 13 चौके व 12 छक्के जड़ते हुए इतिहास रचा।

एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। लेकिन उनका यह रिकॉर्ड आने वाले सालों में टूट सकता है। मगर एक ही वनडे वर्ल्ड कप संस्करण में उनके 5 शतकों का रिकॉर्ड शायद कोई नहीं तोड़ पाएगा, क्योंकि यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी के भी लिए आसान काम नहीं रहने वाला।

हिटमैन ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान पांच शतक जड़े थे और कुल 648 रन बनाए थे। वह एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने एक संस्करण में इतने अधिक शतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें:कब होगा Duleep Trophy 2026 का फाइनल? ईशान किशन या तिलक वर्मा किसकी टीम मारेगी बाजी, देखें सभी डीटेल्स