IND vs PAK Asian Games Final Live Score: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज फाइनल में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह गोल्ड मेडल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। टॉस 9:30 बजे हुआ। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

अब टीम इंडिया की नजरें मजबूत शुरुआत करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने पर हैं, जबकि पाकिस्तान के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करेंगे।

भारत-पाकिस्तान फाइनल से जुड़ी हर बड़ी खबर, लाइव स्कोर और मैच के पल-पल के अपडेट के लिए TNP News देखते रहें। इस खबर को लगातार अपडेट किया जाएगा।

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले इस फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। हालांकि वैभव अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए वैभव को सैम अयूब ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराया।  वैभव ने 2 छक्के की मदद से 9 बॉल पर 15 रन बनाए। वैभव के आउट होने के समय स्कोर 28/1 था। संजू सैमसन ने इस मैच में भी निराश किया और 2 रनों के निजी स्कोर पर अहमद दानियाल का शिकार बने।

भारत की टीम में कौन-कौन?

भारतीय Playing XI में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

भारतीय टीम में बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का भी मजबूत संयोजन है। जसप्रीत बुमराह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, जबकि अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई जैसे स्पिन विकल्प टीम को संतुलन देते हैं।

पाकिस्तान की टीम कैसी है?

पाकिस्तान की Playing XI में साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, उस्मान खान, सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद और सुफियान मोकिम शामिल हैं।

दोनों टीमों का सेमीफाइनल प्रदर्शन

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 बनाए और फिर श्रीलंका को 45 रन पर ऑलआउट कर दिया। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली थी।

वहीं पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मुकाबले में छह विकेट से हराया था। बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111/7 बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की नजर गोल्ड पर

भारत एशियन गेम्स का मौजूदा पुरुष क्रिकेट चैंपियन है और इस बार भी टीम गोल्ड मेडल बचाने के इरादे से उतरी है। खास बात यह है कि दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। अब फाइनल में दोनों के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला हो रहा है।