टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
रूसी तेल खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप का बड़ा ऐलान कानून-व्यवस्था की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं-AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस पलटने से 4 यात्रियों की मौत और 6 से अधिक घायल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा AIIMS दिल्ली में 98 सेंटीमीटर की महिला की जटिल सर्जरी सफल, 90 मिनट में निकाला गर्भाशय गुजरात: भरूच में सिनजील फार्माकेम में रिएक्टर ब्लास्ट, 5 की मौत सुबह-सुबह शिमला में भूकंप के झटके दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को छोड़ा अभिजीत दिपके हिरासत विवाद: 8 घंटे बाद भी ठिकाने का पता नहीं, CJP ने उठाए सवाल अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम
धर्म

मां कालरात्रि की पूजा से दूर होंगे भय और संकट... जानिए नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग, मंत्र और कथा

Shardiya Navratri 2026 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। जानें मां कालरात्रि की पूजा विधि, प्रिय भोग, शुभ रंग, मंत्र और पौराणिक कथा, साथ ही जानें मां कालरात्रि की पूजा का महत्व और उनकी कृपा पाने के धार्मिक उपाय।

मां कालरात्रि की पूजा से दूर होंगे भय और संकट... जानिए नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग, मंत्र और कथा
Navratri Day 7

शारदीय नवरात्रि में सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता का यह रूप बुराई और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाला माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय और संकटों से बचाती हैं। उनका स्वरूप भले ही उग्र दिखाई देता है, लेकिन वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाने वाली देवी हैं। मां कालरात्रि का वाहन गधा है। आइए, जानते हैं कि नवरात्रि के सातवें दिन उनकी पूजा कैसे करें, उन्हें कौन-सा भोग चढ़ाएं और किन मंत्रों का जाप करें।

मां कालरात्रि की पूजा कैसे करें?

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा पूरे श्रद्धाभाव से करनी चाहिए। पूजा के लिए सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थल को स्वच्छ कर लें। इसके बाद माता के सामने दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें। पूजा के दौरान मां कालरात्रि को रोली, अक्षत, फूल और जल अर्पित करें। इसके बाद माता को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। पूजा करते समय मां के मंत्रों का जाप करें और उनसे परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना करें। अंत में मां दुर्गा की आरती करें और प्रसाद सभी में बांट दें।

मां कालरात्रि की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, रक्तबीज नाम का एक शक्तिशाली असुर था, उसे ऐसा वरदान मिला हुआ था कि उसके खून की एक बूंद भी जमीन पर गिरने से उसके जैसा ही एक और असुर पैदा हो जाता था। इसी शक्ति के कारण उसने देवताओं और धरती पर रहने वाले लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। रक्तबीज का अंत करना बेहद मुश्किल हो गया था, क्योंकि उसके शरीर से गिरने वाली हर बूंद से नए असुर पैदा हो जाते थे, तब मां दुर्गा ने उसके आतंक को समाप्त करने के लिए मां कालरात्रि का रूप धारण किया।

माता और रक्तबीज के बीच भीषण युद्ध हुआ। जब भी रक्तबीज घायल होता, उसके खून की बूंदों से कई नए असुर पैदा हो जाते। तब मां कालरात्रि ने एक विशेष उपाय किया। उन्होंने रक्तबीज के शरीर से निकलने वाले रक्त को जमीन पर गिरने से पहले ही अपने मुंह में ले लिया। इस तरह नए असुर पैदा होने बंद हो गए और आखिरकार रक्तबीज का अंत हो गया। मान्यता है कि मां कालरात्रि ने इस तरह देवताओं और संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई।

नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग

नवरात्रि के सातवें दिन ग्रे यानी स्लेटी रंग को शुभ माना जाता है। यह रंग संतुलन, स्थिरता और मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भक्त चाहें तो ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा पूजा की सजावट में भी इस रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मां कालरात्रि को किस चीज का भोग लगाएं?

मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के सातवें दिन माता को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई अर्पित कर सकते हैं। पूजा पूरी होने के बाद भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों और अन्य भक्तों में बांट दें।

मां कालरात्रि के मंत्र

माता की पूजा के दौरान नीचे दिए गए मंत्रों का जाप श्रद्धापूर्वक किया जा सकता है।

मां कालरात्रि का बीज मंत्र

ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥

मां कालरात्रि का ध्यान मंत्र

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।

लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

धार्मिक मान्यता है कि मां कालरात्रि की सच्चे मन से आराधना करने से भक्तों को साहस मिलता है और वे जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्राप्त करते हैं। नवरात्रि के सातवें दिन माता की पूजा करके उनसे सुख, शांति और परिवार की मंगलकामना करें।

 

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि TNP News नहीं करता है)

T

तोशी शाह एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है, उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री हासिल की है। अपने करियर के दौरान उन्हें विभिन्न विषयों पर समाचार और फीचर स्टोरी लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। तोशी को राजनीतिक खबरों, ऑटोमोबाइल न्यूज़ और सॉफ्ट न्यूज़ लिखने में विशेष दिलचस्पी है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई कारों, इलेक्ट्रिक वाहनों, ऑटो इंडस्ट्री के अपडेट्स और ऑटो टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर लिखना उन्हें पसंद है। इसके अलावा, उन्हें लाइफस्टाइल, हेल्थ, रिलेशनशिप, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर सॉफ्ट न्यूज़ तैयार करने में भी रुचि है, उनका उद्देश्य तथ्यपरक, रोचक और पाठकों के लिए उपयोगी कंटेंट तैयार करना है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो