नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अगले सप्ताह मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अमेरिका (US) के विदेश मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठकें करेंगे। इसके साथ ही, वे अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' (मुख्य अतिथि) के रूप में शामिल होंगे।

 जयशंकर UAE और US से करेंगे कूटनीतिक बैठकें

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार 16, अक्टूबर को बताया कि विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर 19-20 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के अपने समकक्षों की मेजबानी करेंगे। इसके साथ ही, वे अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' (मुख्य अतिथि) के रूप में शामिल होंगे।

UAE के साथ वैश्विक व बहुपक्षीय मद्दों पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर और UAE के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के बीच होने वाली बैठक से दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने का मौका मिलेगा। साथ ही, इसमें पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक व बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

US के साथ ऊर्जा, व्यापार, निवेश व रक्षा पर चर्चा होगी

इसके साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने, ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें-दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध के बाद, उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के खिलाफ FIR दर्ज