Lakme Fashion Week 2026: फिल्म 'Laapataa ladies' से अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल ने लक्मे फैशन वीक 2026 में अपने शानदार अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Actor Nitanshi Goel (Photo/FDCI)

नई दिल्ली में आयोजित इस फैशन वीक के दूसरे दिन नितांशी मशहूर फैशन डिजाइनर सुनीत वर्मा के शो में शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं। उनके खूबसूरत लुक और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने फैशन प्रेमियों को खासा प्रभावित किया।

Nitanshi Goel Stuns in Silver Saree at Aamir Khan Productions 25th Event

वाइन कलर के लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

नितांशी गोयल ने इस खास मौके पर वाइन रंग का शानदार फिशटेल लहंगा पहना था। इसके साथ स्ट्रैपलेस टॉप और खूबसूरती से ड्रेप किया गया कपड़ा उनके लुक को खास बना रहा था।

Nitanshi Goel (@nitanshi_goel) / X

आउटफिट पर प्लम और सिल्वर रंग के चमकदार पैलेट्स का इस्तेमाल किया गया था, जो पहनावे में आकर्षक चमक जोड़ रहे थे। पारंपरिक भारतीय परिधान को आधुनिक अंदाज में पेश करता उनका यह लुक फैशन शो के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।

Nitanshi Goel in Gladys Dress – Bombaim

'काशी' कलेक्शन में दिखी भारतीय विरासत की झलक

सुनीत वर्मा के लेबल 'SV' ने अपने नए कलेक्शन 'काशी' को पेश किया। इस कलेक्शन की प्रेरणा वाराणसी की संस्कृति, आध्यात्मिकता, पारंपरिक कलाओं और जीवंत जीवनशैली से ली गई है। डिजाइनर ने लाल, बैंगनी, मैरून और काले जैसे गहरे रंगों के जरिए काशी के अनूठे वातावरण और गंगा के किनारे बदलते रंगों को कपड़ों में उतारने की कोशिश की।

कलेक्शन की खासियत इसकी बारीक कारीगरी, खूबसूरत फैब्रिक, आकर्षक टेक्सचर और पारंपरिक सजावट रही। इसमें भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक कट और डिजाइन के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया।

पारंपरिक डिजाइन और मॉडर्न फैशन का संगम

'काशी' कलेक्शन में रेडी-टू-वियर जैकेट, धोती स्कर्ट, ड्रेप्ड साड़ियां, टॉप, ट्यूनिक और ट्राउजर जैसे कई आकर्षक परिधान शामिल रहे। इन पर बारीक हाथ की कढ़ाई, खूबसूरत सजावट और टैसल्स का काम देखने को मिला।

सुनीत वर्मा का यह कलेक्शन भारतीय शिल्पकला और आधुनिक फैशन के मेल को दर्शाता है। वहीं, नितांशी गोयल की शानदार रैंप वॉक ने इस कलेक्शन की खूबसूरती को और निखार दिया।

Cinema Mania on X: "Nitanshi Goel for the 15th anniversary celebration of  the Mijwan Fashion Show #Nitanshi #NitanshiGoel" / X


ये भी पढ़ें: राज कपूर के साथ शुरू किया करियर, शोले ने दिलाई पहचान, 78 की हुईं 'ड्रीम गर्ल'