अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर… ट्रंप ने हमला रोका, तो ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

ट्रंप के ईरान पर हमले की धमकी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने ट्रंप के बयान पर पलटवार किया है।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. वियतनाम दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
  2. अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर गोलीबारी में तीन की मौत, टीनएजर्स हमलावरों ने भी खुद को उड़ाया
  3. PM मोदी का नॉर्वे दौरा: 43 साल बाद भारतीय PM पहुंचे, यूरोप में नए अध्याय की शुरुआत
  4. अमेरिका के Idaho एयर शो में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो अमेरिकी फाइटर जेट
  5. इजरायल हमले में मिलिट्री चीफ ढेर! रची थी 7 अक्टूबर के हमले की साजिश
  6. PM के नीदरलैंड दौरे से भारत की बढ़ी ताकत, क्यों अहम मानी जा रही यह दौरा?
  7. नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'
  8. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  9. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  10. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...
  11. ट्रंप-शी बैठक में दिखी दोस्ती...दोनों नेताओं ने बेहतर रिश्तों की जताई उम्मीद
  12. BRICS बैठक से पहले रूस के विदेश मंत्री लावरोव का बड़ा बयान, पश्चिमी देशों पर साधा निशाना
  13. ईरान तनाव के बीच चीन पहुंचेंगे ट्रंप, शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात
  14. China की इस चाल पर भड़के वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ, बोले-‘फौरन बंद करो ये काम’
  15. काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित सैन्य हमले की योजना को अंतिम समय पर रोक दिए जाने के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं।

ईरान के सैन्य सलाहकार मोहसिन ने ट्रंप पर किया कटाक्ष

ईरान के सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रंप की इस रणनीति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले हमले की समयसीमा तय करना और फिर उसे रद्द कर देना इस उम्मीद में किया गया कदम है कि ईरान दबाव में आ जाएगा और झुक जाएगा। रेजाई ने यह भी दावा किया कि ईरान की सेना और जनता इतनी मजबूत है कि वे किसी भी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

धमकी दी फिर रोका जंग

यह विवाद उस समय और गहरा गया जब ट्रंप ने ईरान पर मंगलवार (19 मई) को बड़े हमले की धमकी दी थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के नेताओं की अपील के बाद लिया गया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर कही ये बात

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि इन देशों के नेताओं ने उनसे अनुरोध किया था कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को देखते हुए सैन्य कार्रवाई फिलहाल टाल दी जाए, क्योंकि किसी “बड़े समझौते” की संभावना बन रही है, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संभावित समझौते की मुख्य शर्त यह होगी कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को हमले की तैयारी रोकने का निर्देश दिया है, लेकिन यदि बातचीत विफल होती है तो अमेरिका तुरंत और बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in