आखिर ट्रेन के ड्राइवर को ‘लोको पायलट’ क्यों कहते हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे

अब अगली बार जब आप ट्रेन में सफर करें, तो यह जरूर याद रखें कि ट्रेन चला रहा व्यक्ति केवल इंजन नहीं संभाल रहा, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा और भरोसे की जिम्मेदारी भी निभा रहा है।

19 May 2026

और पढ़े

  1. Forest और Jungle एक नहीं... जानिए दोनों के बीच का असली अंतर
  2. क्यों छोड़ते हैं कॉपी में लेफ्ट साइड जगह? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प इतिहास
  3. इस देश में मिला चार पंखों वाला डायनासोर, उड़ान के विकास पर खुल सकते हैं नए रहस्य
  4. कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब 'इश्क करो पार्टी' की एंट्री, SC के पूर्व जज ने किया बड़ा ऐलान
  5. प्यार की खातिर 2 बार धर्म परिवर्तन,19 साल के युवक से विवाह कर चर्चा में आई महिला
  6. महंगे शहरों की सूची में ये शहर सबसे आगे... सोशल मीडिया पर खर्चे का खुलासा हुआ वायरल
  7. सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  8. कसाइयों से सुनारों तक... कैसे एक शाही आदेश ने बदल दी Ponte Vecchio की पहचान
  9. पासिंग आउट परेड में मंगेतर को प्रपोज करना सेना अधिकारी को पड़ा भारी, आर्मी ने मांगा जवाब
  10. जानवरों का चारा या इंसान का खाना? भूसा खाते युवक का वीडियो वायरल
  11. Optical Illusion Challenge: B88 की भीड़ में खोजिए 888, क्या आप कर पाएंगे कमाल?
  12. क्या कछुए कर रहे थे गुप्त चर्चा? अनोखे दृश्य ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
  13. राजस्थान में उठा विकराल रेत का तूफान, ‘दानवीय’ मंजर देख सहम गए लोग
  14. दुनिया का ऐसा पक्षी जिसे छूना भी पड़ सकता है भारी, शरीर में होता है खतरनाक जहर
  15. ऐसी नौकरी जहां बस सोना है काम! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारत में ट्रेन सिर्फ एक यातायात का साधन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा है। हर दिन लाखों लोग रेल से सफर करते हैं। किसी के लिए यह रोज़मर्रा की जरूरत है, तो किसी के लिए यादों से भरा अनुभव। आपने भी कभी न कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन चलाने वाले व्यक्ति को ‘ड्राइवर’ नहीं, बल्कि ‘लोको पायलट’ क्यों कहा जाता है?

जानें लोको पायलट कहने के पीछे की वजह

आमतौर पर बस, कार या टैक्सी चलाने वाले व्यक्ति को ड्राइवर कहा जाता है। लेकिन ट्रेन के मामले में यह शब्द इस्तेमाल नहीं किया जाता, क्योंकि ट्रेन को संचालित करना कहीं अधिक जिम्मेदारी और तकनीकी समझ का काम होता है। यही वजह है कि इसके लिए एक अलग और खास पदनाम तय किया गया है। दरअसल, ट्रेन का इंजन ‘लोकोमोटिव’ कहलाता है। इसी से ‘लोको’ शब्द लिया गया है। वहीं ‘पायलट’ उस व्यक्ति को कहा जाता है, जो किसी भारी और जटिल मशीन को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ाता है। जब इन दोनों शब्दों को मिलाया गया, तो बना ‘लोको पायलट’।

इंजन को नियंत्रित करते हुए सैकड़ों यात्रियों रखता है सुरक्षित

यानी लोको पायलट वह व्यक्ति होता है, जो लोकोमोटिव इंजन को नियंत्रित करते हुए सैकड़ों यात्रियों से भरी ट्रेन को सुरक्षित रूप से उनकी मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाता है। इस काम में सिर्फ ट्रेन चलाना ही शामिल नहीं होता, बल्कि सिग्नल पर नजर रखना, ट्रैक की स्थिति समझना, गति को नियंत्रित करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी शामिल है। यही कारण है कि लोको पायलट को केवल ड्राइवर नहीं माना जाता, बल्कि एक प्रशिक्षित और जिम्मेदार ऑपरेटर के रूप में देखा जाता है।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in